Bareilly News : बरेली जनपद के देवचरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती चाचा को बाइक से खाना पहुंचाने जा रहे दो दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे मे दोनों बाइक सवार दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की सूचना परिजनों को दी। मौत की सूचना मिलते ही दोनों मृतको के घरों मे कोहराम मच गया।
Lucknow News : राजभवन के पास महिला कैदी को ले जा रहे पुलिस वाहन में लगी भीषण आग , मची अफरातफरी
— Shivani Verma (@Shivani75372259) April 30, 2024
Read more at: https://t.co/mDMMuEvKcB pic.twitter.com/kUjO0CABCx
Bareilly News : मचा कोहराम

जानकारी के मुताबिक थाना भमोरा क्षेत्र के गांव डपटा श्यामपुर के निवासी अभिषेक श्रीवास्तव (उम्र 22 वर्ष) के चाचा छोटेलाल देवचरा के एक निजी अस्पताल मे भर्ती हैं। सोमवार रात को अभिषेक श्रीवास्तव अपने दोस्त सुभाष ( उम्र 24 वर्ष) निवासी बल्लिया के साथ अपने चाचा को अस्पताल मे खाना देने के लिए जा रहा था, रास्ते मे देवचरा बल्लिया मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। पहिया ऊपर से गुजरने के कारण दोनों बाइक सवार दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया।

Bareilly News : परिजनों सहित बड़ी संख्या मे पहुंचे ग्रामीण

पुलिस ने घटना मे शामिल ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे मे ले लिया है। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली चालक और उसके मालिक की पहचान कर रही है। घटना की सूचना मिलते है परिजनों सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण रात मे हीं जिला अस्पताल पहुंचे। अभिषेक श्रीवास्तव के भाई नितिन ने बताया कि उसका भाई अभिषेक श्रीवास्तव कम्पटीशन की तैयारी कर रहा था, उसका दोस्त सुभाष भी कम्पटीशन की तैयारी कर रहा था। दोनों ने कुछ समय पहले आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा मे भी हिस्सा लिया था, लेकिन बाद मे पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द हो गई थी।









