UP News : कैसरगंज से बृजभूषण सिंह के बेटे करण सिंह ने किया नामांकन, लंबे समय से था टिकट का इंतजार

UP News : कैसरगंज से बृजभूषण सिंह के बेटे करण सिंह ने किया नामांकन, लंबे समय से था टिकट का इंतजार
Facebook
X
WhatsApp

UP News : कैसरगंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण शरण सिंह ने नामांकन पर्चा भर दिया है। बीजेपी प्रत्याशी करण अपने बड़े भाई प्रतीक भूषण के साथ नामांकरन करने पहुंचे। बता दें, लंबे समय के सस्पेंस के बाद बीजेपी ने कल देर शाम सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

UP News : नामांकन जनसभा को डिप्टी सीएम ने किया संबोधित

कैसरगंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी करण सिंह के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नामांकन जनसभा को संबोधित किया। साथ ही जनता से अपील की कि इस बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को जीताना है। केशव प्रसाद मौर्य ने इस जनसभा को लेकर एक पोस्ट अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किया है। जिसमें उनके साथ बीजेपी प्रत्याशी करण सिंह, सांसद बृजभूषण शरण सिंह व अन्य वरिष्ठ नेता दिख रहे हैं।

कैसरगंज से बृजभूषण सिंह के बेटे करण ने किया नामांकन, भाई प्रतीक भूषण भी रहे मौजूद

UP News : उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रमुख हैं करण

image 52


सांसद बृजभूषण सिंह के 34 वर्षीय बेटे करण भूषण सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रमुख हैं। पार्टी के इस फैसले को लेकर बीजेपी सांसद व करण सिंह के पिता बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी का फैसला सिर आंखों पर। बता दें, लंबे समय से कैसरगंज सीट पर सस्पेंस बना हुआ था। कुछ महीनों पहले देश की चर्चित महिला पहलवानों ने पूर्व WFI के अध्यक्ष बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

image 53

UP News : लंबे समय से था टिकट का इंतजार

image 54


पार्टी के इस फैसले का इंतजार खुद सांसद बृजभूषण शरण सिंह लंबे समय से कर रहे थे। हालांकि, टिकट की घोषणा न होने के बावजूद भी खुद बृजभूषण सिंह कैसरगंज सीट पर जमकर प्रचार कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, वह जनता से कहते थे कि ‘कैंडिडेट का नाम सुनेंगे तो आप खुश हो जाएंगे।

https://youtu.be/bslSuiWfFsk?si=VncwzAj74sVdh9oz

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें