Fatehpur News : बीजेपी विधायक पर जमीन हड़पने का आरोप, ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

Fatehpur News : बीजेपी विधायक पर जमीन हड़पने का आरोप, ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार
Facebook
X
WhatsApp

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में भाजपा की विधायक और उनके ब्लाक प्रमुख पुत्र पर एक परिवार ने जबरन प्लाट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। परिवार ने न्याय न मिलने पर ग्रामीणों के साथ लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। चुनाव बहिष्कार के साथ ही सभी धरने पर बैठ गए हैं।

Fatehpur News : साढ़े तीन फीट जमीन पर कब्जा का आरोप

Fatehpur News

जिले के ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गांव के रहने वाले गिरजा शंकर शिवहरे ने आरोप लगाया कि शहर के पटेल नगर स्थित खागा विधानसभा से विधायका कृष्णा पासवान के आवास के बगल में उन्होंने एक प्लाट की रजिस्ट्री 2008 कराई थी। जब उस पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया तो भाजपा विधायक और उनके पुत्र ने काम को बन्द कराकर मजूदरों को भगा दिया।

इन लोगों ने सत्ता की हनक में पहले भी साढ़े तीन फीट जमीन पर कब्जा कर रखा है। विधायक पुत्र हम लोगों को जान से मरवाने की धमकी देते हुए गाली गलौज भी करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि मकान में लगे शटरिंग को बुलडोजर से गिरवा दिया। इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश सरकार तक में किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद हम लोगों ने ग्रामीणों के साथ लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जब तक हम लोगों को न्याय नहीं मिलता, धरना चलता रहेगा।

Fatehpur News : विधायिका ने आरोप को बताया झूठ

image 243

इस मामले में खागा विधायक कृष्णा पासवान ने अपने आवास पर सफाई देते हुए कहा कि जो आरोप उनके ऊपर और उनके ब्लाक प्रमुख पुत्र पर लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर आरोप लगाने वाले लोग इस महा पर्व का अपमान कर रहे हैं और मेरी राजनीतिक छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा की आरोप लगाने वाले गिरजा शंकर और उनकी पत्नी सीमा शिवहरे का प्लाट मेरे आवास के बगल में है। यहं पर आवासीय मकान बना सकते हैं। लेकिन यह लोग दुकान बना रहे हैं। जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से किया गया था। इस मामले में प्रदेश स्तर पर जांच चल रही है। मेरी जिला प्रशासन से मांग है कि मेरी छवि खराब करने वाले और चुनाव का बहिष्कार करने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाए।

https://youtu.be/KvoTTnAKWrg?si=E7vU4n8HMkdAmNGu

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें