Barabanki: रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी की ससम्मान विदाई की गयी

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki

Barabanki: आज जनपद बाराबंकी से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हुए उ0नि0 नागरिक पुलिस श्री राम नरेश मिश्र को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उक्त विदाई कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चंद्र मिश्र व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2024 05 31 at 2.29.53 PM

राम नरेश मिश्र ने अपने सेवाकाल के दौरान अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए पुलिस महकमे में अनेक महत्वपूर्ण योगदान दिए। वे अपनी कुशलता और अनुभव के लिए जाने जाते थे।

उनके सेवानिवृत्त होने पर पुलिस महकमे में एक खालीपन महसूस होगा।

हम श्री राम नरेश मिश्र जी के सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

रिपोर्ट- रवि मिश्रा

https://youtu.be/1M8hb6WV4Lk?si=BfqFh9dF7Y9rE49a

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें