Bomb threat : चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला था नोट

Bomb threat : चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला था नोट
Facebook
X
WhatsApp

Bomb threat : चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को बम से उड़ाने की धमके से यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान की तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Bomb threat : बम से उड़ाने की धमकी

image 10

चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी के बाद उसकी मुंबई में इमजरेंसी लैंडिग की गई। बम की धमकी के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 172 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इंडियो ने बताया कि विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और प्लेन की जांच की जा रही है। इंडिगो ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया, चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 में बम होने की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और सुरक्षा एजेंसी के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया। सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं।

Bomb threat : एक हफ्ते में दूसरी धमकी

image 11


इंडिगो ने बताया कि विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल एरिया में ले जाया जाएगा। बता दें कि यह एक हफ्ते में इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम की दूसरी धमकी है। इससे पहले 28 मई को दिल्ली से वाराणसी की फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली थी।

Bomb threat : टॉयलेट में मिला था नोट

image 12


दिल्ली फायर सर्विस ने मंगलवार को बताया कि सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। हमारी क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को प्लेन के इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। इस बीच कुछ यात्री पेनिक होकर विमान से नीचे कूदने लगे।

फ्लाइट का निरीक्षण करने के लिए उसे एयरपोर्ट के एक खाली हिस्से में ले जाया गया। मौके पर मौजूद एक विमानन सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक उड़ान भरने से पहले दिल्ली वाराणसी इंडिगो फ्लाइट के क्रू को प्लेन के टॉयलेट में एक नोट मिला जिस पर ’बम’ लिखा हुआ था। वहीं अब शनिवार इंडिगो के ही विमान को ही बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

https://youtu.be/Ewdm0TkUdY4?si=aaU28P4qMkzcGNyp

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें