Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शर्मसार करने वाली वारदात सामने आयी है। राजधानी में दबंग शख्स द्वारा एक दलित युवक की पिटाई की गई, इसके बाद दबंग ने उसके चेहरे पर पेशाब भी कर दिया। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश: विधानसभा स्पीकर ने स्वीकार किया 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा …. #HimachalPradesh #india24x7livetv #BreakingNews pic.twitter.com/IlL2AqW7L4
— Shivani Verma (@Shivani75372259) June 3, 2024
Lucknow News : पूरी घटना

जानकारी के मुताबिक दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदिया खेड़ा के पास पीड़ित राजकुमार रावत अपने परिवार के साथ रहता है और पास में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। पीड़ित काम करने के बाद सो रहा था। आरोप है कि उसे उठाने के लिए आरोपी संजय मौर्या ने उसके ऊपर पेशाब कर दिया और उसका वीडियो भी बनाया। उस वीडियो को उसने दूसरे लोगों को भेज दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले में पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
Lucknow News : दबंग आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी (पश्चिम जोन) दुर्गेश कुमार के मुताबिक इस मामले की जानकारी मिली है और वीडियो के आधार पर पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी जिसके बाद आरोपी की गिरफ़्तारी की जाएगी। पीड़ित परिवार मज़दूरी करता है और दुबग्गा इलाके में रहता है।
Lucknow News : बीते साल सीधी में हुआ था पेशाबकांड

बता दें कि बीते साल जुलाई महीने में मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कुबरी गांव के बहरी बाजार से भी एक घटना सामने आयी थी। भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला ने नशे में धुत्त होकर सीढ़ी पर बैठे एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर दिया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस घटना के बाद पूरे देश में बवाल मच गया था। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौरान ने पीड़ित दलित युवक को भोपाल सीएम आवास बुलाया था। यहां शिवराज ने उसके पैर पखारे, टीका किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया था। सीएम ने घटना को लेकर दुख जताया और माफी भी मांगी थी।










