UP Politics : अगला डिप्टी सीएम कौन ? सपा से आए इस नेता को बनाया जा सकता है डिप्टी CM

UP Politics : अगला डिप्टी सीएम कौन ? सपा से आए इस नेता को बनाया जा सकता है डिप्टी CM
Facebook
X
WhatsApp

UP Politics : समाजवादी पार्टी ने बड़ा दावा किया है। सपा नेता ने दावा किया है कि रायबरेली के ऊंचाहार से 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे मनोज पांडेय, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान मनोज पांडेय ने सपा से बगावत कर बीजेपी का रुख कर लिया था। समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- राजनैतिक हलकों में चर्चा है कि मनोज पांडेय की भारतीय जनता पार्टी से जो डील हुई उन्हें उप-मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। ब्रजेश पाठक बसपा से भाजपा में 2017 में गए और मनोज पांडेय ने 2024 में सपा से दगा करके शामिल हुए हैं।

सपा नेता ने लिखा कि ब्रजेश पाठक केशव गैंग के सदस्य के रूप में योगी जी को हटाने की मुहिम का हिस्सा हैं। जानकारी जो दिल्ली से आ रही है दोनों उप मुख्यमंत्री गुजरात और बिहार के तर्ज पर हटाये जा सकते हैं। पाठक ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर दिनेश शर्मा को निबटा कर डिप्टी सीएम की कुर्सी हासिल की अब मनोज पांडेय इन्हें निबटाने जा रहे हैं। ये रस्साकशी बीजेपी को पाताल में ले जायेगी।

image 61

UP Politics : डिप्टी सीएम ने पोस्ट की थी ये फोटो

image 62

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और बीजेपी नेता मनोज पांडेय के मुलाकात की एक एक्स पोस्ट पर जवाब देते हुए आईपी सिंह ने यह दावा किया। गुरुवार को ही ब्रजेश पाठक और मनोज पांडेय की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के संदर्भ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अकाउंट से लिखा गया था-आज आवास पर रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से मा० विधायक मनोज पाण्डेय जी से भेंटकर कुशलक्षेम जाना एवं जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

UP Politics : सपा से आए इस नेता को बनाया जा सकता है डिप्टी CM

उधर, इन सब कयासों और अटकलों के बीच दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी हाईकमान की बैठक हो सकती है। सीएम योगी शुक्रवार को 5.30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। हो सकता है कि मुख्यमंत्री और भाजपा के केंद्र नेतृत्व के बीच यूपी के नए डिप्टी सीएम के नाम पर चर्चा हो। सियासी जानकारों की मानें तो भाजपा ब्राह्मण चेहरे के तौर सपा से भाजपा में आए मनोज पांडेय को अगला डिप्टी सीएम बना सकते है। ऐसे में संभावना है कि ब्रजेश पाठक का पत्ता कट सकता है। वहीं मुख्यमंत्री के बाद शनिवार को यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी दिल्ली जाएंगे।

https://youtu.be/8YZx2oFHfRI?si=Ezeu9wmfIANoibs6

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें