Sitapur: सीतापुर के लहरपुर में नदी में गिरी कार, एक की मौत, दूसरे ने बचाई जान

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur

जनपद सीतापुर के थाना लहरपुर के क्षेत्र दहिरापुर। के पास नदी में एक कार बलेनो जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे एक का नाम नदीम है जो गाड़ी मालिक था दूसरा ड्राइवर का नाम नहीं पता यह दोनों व्यक्ति निघासन के रहने वाले थे किसी काम से लहरपुर जा रहे थे (Sitapur) अचानक गाड़ी स्पीड में होने के कारण गाड़ी नहीं संभाल पाए और नदी में पलट गई किसी प्रकार ड्राइवर ने अपनी जान बचा ली परंतु नदीम और बलेनो गाड़ी इस नदी में चली गई या घटना सुबह 9:00 की है पुलिस प्रशासन गाड़ी नदीम को धुंधवाने में लगी हुई है थाना इंस्पेक्टर विमल कुमार वर्मा और पब्लिक के साथ बातचीत

सूचना मिलते ही थाना लहरपुर के इंस्पेक्टर विमल कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। (Sitapur) स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस नदीम की तलाश में जुटी हुई है।

WhatsApp Image 2024 07 28 at 9.52.20 PM 1

थाना इंस्पेक्टर विमल कुमार वर्मा ने बताया कि “हमें सुबह करीब 9:00 बजे इस हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक बलेनो कार नदी में पलटी हुई है। ड्राइवर ने बताया कि कार तेज रफ्तार थी और वह इसे नहीं संभाल पाया। हम नदीम की तलाश में जुटे हुए हैं और जल्द ही उसे ढूंढ निकालेंगे।”

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जगह हादसों के लिए कुख्यात है। यहां अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस जगह पर स्पीड ब्रेकर लगाने और अन्य सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

रिपोर्ट उमेश बंशल

https://youtu.be/Pk3aMoAmWJw?si=hHdJilEEjuNSh4LM

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें