Nayab Singh Saini Oath Ceremony : हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद आज नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आज पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के अलावा राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। समारोह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कल खुद नायब सिंह सैनी ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया था।
Nayab Singh Saini Oath Ceremony : 13 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
सीएम नायब सिंह सैनी के साथ ही 13 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। विधायक अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। इस मंत्रिमंडल में पार्टी ने दो महिलाओं को भी शामिल किया है।
Nayab Singh Saini Oath Ceremony : लगातार तीसरी बार बनी सरकार
हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनी है। पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया है। एग्जिट पोल्स को धता बताते हुए एक बार फिर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है। इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। 90 सीटों में 48 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी है। कांग्रेस के खाते में 37 सीटें गई हैं।
Nayab Singh Saini Oath Ceremony : अनिल विज समेत ये BJP नेता बने कैबिनेट मंत्री
कल यानी बुधवार को विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को दल का नेता चुना गया। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए थे। बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और विधायक कृष्ण वेदी ने रखा जिस पर सर्वसम्मति से सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई। कल ही नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा था। आज नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।