Raebareli: CISF भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, शारीरिक परीक्षा देने आए व्यक्ति गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Raebareli

रायबरेली ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी सीआईएसएफ कैंप में चल रही कांस्टेबल भर्ती में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। (Raebareli) लिखित परीक्षा दे चुके एक अभ्यर्थी के स्थान पर शारीरिक परीक्षा देने आए एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नव आगंतुक कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि थाना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी सीआईएसएफ कैंप में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा चल रही है।

WhatsApp Image 2024 10 16 at 8.55.06 PM 1

शारीरिक परीक्षा के लिए आए रूप सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह के हस्ताक्षर और बायोमीट्रिक आंकड़े उनके ‘मूल हस्ताक्षरों और बायोमीट्रिक आंकड़ों से’ मेल नहीं खा रहे थे। (Raebareli) इसी वजह से रूप सिंह को गिरफ्तार किया गया है कोतवाल ने बताया कि इस मामले में भर्ती बोर्ड के पीठासीन अधिकारी कमांडेंट इस्तियाक आलम ने कोतवाली ऊंचाहार में रूप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बायोमीट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक आंकड़ों की जांच में पाया गया कि लिखित परीक्षा दूसरे ने दी थी। (Raebareli) नव आगंतुक कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच सक्षम एजेंसियों से कराने की मांग करते हुए प्रशासन को एक पत्र लिखा गया है ताकि इस फर्जीवाड़े का खुलासा हो सके।

रिपोर्ट- राम सुमेर

https://youtu.be/nhoNeVLHmRc?si=vPnvSFyjtsyLm01D

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें