Lucknow News: सपा डेलिगेशन के संभल जाने से पहले बड़ा एक्शन, नेताओं के घर के बाहर पुलिस बल तैनात

Facebook
X
WhatsApp

 Lucknow News

राजधानी लखनऊ में शनिवार की सुबह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस लगा दी है। (Lucknow News) साथ ही विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के डालीबाग स्थित आवास के बाहर भी पुलिस तैनात है। दरअसल सपा के डेलिगेशन को संभल जाना था। इससे पहले ही पुलिस ने नेताओं को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया है।

लाल बिहारी यादव ने बताया कि पुलिस ने हमें संभल के डीएम का एक पत्र दिया है। (Lucknow News) इसमें कहा गया है कि 10 दिसंबर तक संभल में प्रवेश निषेध है। इसके अलावा सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के घर के बाहर भी पुलिस लगा दी गई है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के सेक्टर-11 वृंदावन योजना स्थित आवास के बाहर रात से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। (Lucknow News) अभी पुलिस बाहर तैनात है। पुलिस ने उन्हें संभल के डीएम का एक लेटर उपलब्ध कराया है।

डीएम द्वारा जारी इस लेटर में कहा गया है कि 30 नवंबर तक बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन, या फिर जनप्रतिनिधि का जिले की सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि हमें कोई लिखित नोटिस तो दिया नहीं है। सिर्फ ऐसे ही बात करते हैं। बस घर के बाहर पुलिस लगा दी। नियमानुसार हमें नोटिस देनी चाहिए।

https://youtu.be/ARmhgYRFALY?si=xpu84mFHl3yhjXQy

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें