Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक की मौत… चार लोग गंभीर रूप से घायल

Facebook
X
WhatsApp

Amethi News: यूपी के अमेठी में शनिवार को सुबह-सुबह हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। (Amethi News) हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने सभी घायलों को सीएचसी, बाजार शुकुल भेजा। यहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसा बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किमी 57.3 पर पासिन पुरवा गांव मजरे हुसेनपुर के पास हुआ। पिकअप पटना से जयपुर (राजस्थान) जा रही थी। जयपुर के चंदवाजी निवासी पिकअप चालक दमोतीलाल शर्मा गांव के ही शंकरलाल, भंवरलाल, लोकेश और मालीराम (45) के साथ पटना से वापस घर लौट रहे थे।

image 122

पासिन पुरवा गांव के पास हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल भेजा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी परिजनों को दी है।

Amethi News: एक ही गांव के रहने वाले हैं सभी

थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि परिजनों के आने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पांचों लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। घायल चालक के मुताबिक रोड पर पटृटी पेंट करने का काम करते हैं। मजदूरी करके घर वापस जा रहे थे।

ये भी पढ़े…हिण्डाल्को में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आगाज़, ऊर्जा का संरक्षण करके ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है – समीर नायक

https://youtu.be/7P1dGWUjPac?si=ksXMMeNo26kIndQI

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें