Barabanki News : वर्दी हुई शर्मसार, नशे में धुत सिपाही पेड़ के सहारे जमीन पर लेटा ,वीडियो वायरल

Barabanki News : वर्दी हुई शर्मसार, नशे में धुत सिपाही पेड़ के सहारे जमीन पर लेटा ,वीडियो वायरल
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस विभाग की छवि को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। शुक्रवार की शाम को बस स्टॉप के पास एक सिपाही नशे में धुत हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था।सिपाही नशे में इतना धुत था की अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Barabanki News : पेड़ के सहारे जमीन पर लेटा

Barabanki News:

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टॉप के पास की है, जहां एक सिपाही शराब के नशे में पूरी तरह से धुत होकर एक पेड़ के सहारे जमीन पर लेटा हुआ था। पास से गुजर रहे लोग इस दृश्य को देखकर चकित रह गए और तुरंत उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में सिपाही से उसका नाम पूछा जा रहा था, लेकिन वह नशे की हालत में वह अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था।

सवाल यह उठता है कि जब एक पुलिसकर्मी इस तरह से नशे में धुत पड़ा हो, तो विभाग की छवि पर क्या असर पड़ेगा? यह घटना न केवल वर्दी के अपमान के रूप में सामने आई है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग की साख को भी धूमिल करने वाली साबित हो रही है। लोग वीडियो को पोस्ट करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और इसे विभाग के लिए शर्मनाक करार दे रहे हैं।

image 129

Barabanki News : कोई भी पुलिसकर्मी संभालने नहीं आया

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घंटों तक सिपाही वहीं पड़ा रहा, लेकिन मौके पर कोई पुलिसकर्मी उसे संभालने नहीं आया। स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना को लेकर विभाग से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह सिपाही किस थाने में पोस्ट था या वह कहां जा रहा था। लेकिन इस शर्मनाक घटना ने पुलिस विभाग की छवि को गहरी ठेस पहुंचाई है, और अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा इस पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें