Fight Against Obesity: पीएम मोदी ने मोटापे के खिलाफ शुरू किया अभियान, इन 10 हस्तियों को नामित कर की ये अपील

Facebook
X
WhatsApp

Fight Against Obesity: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करने के लिए जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा समेत कुल 10 लोगों को नामित किया है। (Fight Against Obesity) इसमें तमाम क्षेत्रों के लोग शामिल है।

image 258

Fight Against Obesity: पीएम मोदी ने नामित 10 लोगों से की ये अपील

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जैसा कि कल की मन की बात में बताया गया था, मैं मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए निम्नलिखित लोगों को नामांकित करना चाहता हूं। (Fight Against Obesity) मैं उनसे यह भी अनुरोध करता हूँ कि वे सभी 10 लोगों को नामांकित करें ताकि हमारा आंदोलन और बड़ा हो!’

image 259

पीएम मोदी ने किसे-किसे किया नामित?

आनंद महिंद्रा, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, मनु भाकर, मीराबाई चानू, मोहनलाल, नंदन नीलेकणि, उमर अब्दुल्ला, माधवन, श्रेया घोषाल, सुधा मूर्ति

https://youtu.be/jc1Z0H53eQc?si=HsqQpuPP_id8tHbg

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें