Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आज, 11 जून को, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के दक्षिणी भागों में दिन के समय लू चलने की चेतावनी जारी की है। (Aaj Ka Mausam) लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। कई शहर आग की भट्टी की तरह तप रहे हैं, जिनमें झांसी 46.0 डिग्री, उरई 45.2 डिग्री, आगरा 45.1 डिग्री, और प्रयागराज 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थानों में शामिल हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। (Aaj Ka Mausam) पिछले 24 घंटों में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान झांसी में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ में 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
Aaj Ka Mausam: कल (12 जून) से मौसम में बदलाव की उम्मीद
भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कल यानी 12 जून से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान जताया है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर आंधी आने की भी संभावना जताई गई है।
ये भी पढे –क्या सोनम के गाजीपुर पहुंचने से पहले आरोपी राज कुशवाहा ने की थी रेकी
हालांकि, बारिश की संभावना के बावजूद, कुछ स्थानों पर लू का असर जारी रह सकता है। कुल मिलाकर, आज लोगों को गर्मी से अपना बचाव करने की सख्त जरूरत है, जबकि कल मौसम के बदलते मिजाज के लिए तैयार रहना होगा।
Also Read –Shloka Ambani Video: दोस्त की शादी में श्लोका अंबानी ने किया गजब का डांस, वीडियो वायरल