Rajasthan News: वर्धमान जैन को न्याय दिलाने के लिए जैन समाज का हुजूम उमड़ पड़ा मालवीय नगर थाने पर किया प्रदर्शन।

Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan News: जैन शक्ति संगठन जयपुर के संयोजक एडवोकेट पूनम चन्द भंडारी व लोकेश बापना के नेतृत्व में 22 तारीख को सुबह 11:00 बजे जैन समाज सैकड़ो लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च करके मालवीय नगर थाने में प्रदर्शन किया। थाना अधिकारी प्रधान ने आश्वासन दिया कि वह उच्च अधिकारों से वार्ता करके उनके निर्देश के अनुसार अभियुक्त को गिरफ्तार करने कार्रवाई करेगा।

दिनांक 4 नवंबर 2026 को नागर रेजिडेंसी मालवीय नगर में रहने वाले मुलजिम सोमेश्वर गुप्ता ने रात 11:30 बजे युवक वर्धमान जैन के के कुत्ते पर पत्थर मारे और मना करने पर वह इतना गुस्सा होगया कि उसने उस बच्चे को पीटना शुरू कर दिया और जमीन पर पटक कर लातों से मारकर उसके नाक की हड्डियां तोड़ दी उसके नाक से जबर्दस्त खून बहने लगा उसी समय पड़ोस में रहने वाले विधि छात्र सोमानी ने देखा और जाकर उसको बचाया वरना सोमेश्वर उसको जान से मार देता ।उसके पश्चात उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पास में रूंगटा अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से अपेक्स हॉस्पिटल भर्ती कराया।

WhatsApp Image 2026 11 23 at 12.15.01 PM

तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने से उसकी जान बच गई। रात को ही बच्चे के पिताजी मंजुल जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने जानबूझकर अभियुक्त को बचाने के लिए धारा 109 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज नहीं किया जबकि जिस तरह से वर्धमान पर हमला किया गया था अगर घटना के वक्त सोमानी नहीं बचाता तो सोमेश्वर जो शराब के नशे में था उसको जान से मार देता।

पुलिस की लापरवाही रही कि वह थाने के बिल्कुल नजदीक रूंगटा अस्पताल जाकर बच्चे की हालत नहीं देखी उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अपेक्स हॉस्पिटल भर्ती कराया उसके पश्चात अगले दिन उसे जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह 8 तारीख तक भरती रहा और दिवाली होने के कारण उसे डिस्चार्ज किया गया उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह बोलने की स्थिति में भी नहीं था लेकिन पुलिस ने सोमेश्वर गुप्ता से मिलीभगत करके एक झूठी काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर ली जबकि कानूनन एक रिपोर्ट दर्ज करने के पश्चात दूसरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है।

ऐसी जानकारी मिली कि सोमेश्वर गुप्ता अपराधी प्रकृति का व्यक्ति है और ऐसे खतरनाक मुलजिम को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए था लेकिन आज तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया और जानबूझकर धारा 109 नहीं लगाई गई है जबकि बच्चे के परिवार वाले पुलिस से लगातार संपर्क कर रहे है।

WhatsApp Image 2026 11 23 at 12.14.51 PM

जैन शक्ति संगठन के संयोजक पूनम चन्द भंडारी एडवोकेट और लोकेश बापना के नेतृत्व में एक शिष्य मंडल दिनांक 20 नवंबर को रात को थानाधिकारी से मिला और विस्तृत चर्चा हुई और उनसे कहा कि अगर 21 तारीख तक मुलजिम सोमेश्वर को गिरफ्तार नहीं किया गया इसलिए आज 22 तारीख को सुबह 11:00 बजे मालवीय नगर निवासी व जैन समाज ने मालवीय नगर थाने पर प्रदर्शन किया। जिस निर्दयता से सोमेश्वर गुप्ता ने दुबले पतले युवक पर हमला किया है पूरे मालवीय नगर में और जैन समाज में जबरदस्त रोष है।

संवाददाता- राजाराम जैन

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें