Moradabad News: Moradabad News: प्रेस लिखी वैन में पकड़ा गया 550 किलो नकली पनीर, टीम को देख चालक फरार !

Facebook
X
WhatsApp

Moradabad News: शादियों के सीजन के बीच मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में असिस्टेंट कमिश्नर फूड ग्रेड-2 राजवंश के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के अमरोहा गेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वैन से करीब 550 किलो नकली पनीर बरामद किया।

 

WhatsApp Image 2026 11 23 at 11.08.32 AM

जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग की टीम को देखकर वैन संख्या UP21 DN 0015 का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। टीम ने जब वैन की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में नकली पनीर रखा मिला। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन पुनीत पाल नामक व्यक्ति के नाम पंजीकृत है।

चालक के मौके से फरार होने के कारण यह पता नहीं चल सका कि नकली पनीर की खेप शहर की किस दुकान या प्रतिष्ठान पर पहुंचाई जानी थी। खाद्य विभाग की टीम ने पनीर का नमूना लेकर शेष पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया। साथ ही वैन को भी अपने कब्जे में ले लिया।

WhatsApp Image 2026 11 22 at 8.27.01 PM 1

कार्रवाई के दौरान चीफ फूड ऑफिसर इंद्रबहादुर यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार और रामकिशोर सहित विभागीय टीम मौजूद रही।

शादियों के सीजन में बड़ी मात्रा में नकली पनीर पकड़े जाने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टर- अमित कुमार शुक्ला, मुरादाबाद

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें