मुंबई: मनोरंजन की दुनिया में कुछ भूले बिसरे एक्टर्स भी हैं, जो कुछ फिल्मों में नजर आए और फिर कहीं खो गए. ऐसे में इन कलाकारों को फिर से देखना फैंस के लिए एक्साइटिंग होता है. ऐसे ही एक कलाकार इमरान खान हाल ही एयरपोर्ट पर दिखाई दिए. उनके साथ एक लड़की थी, जो उनका हाथ थामे जाती दिख रही है. इमरान के साथ इस लड़की को देख लोगों को लग रहा है कि आमिर खान के भांजे की जिंदगी में वैलेंटाइंस डे से पहले फिर प्यार की एंट्री हो गई है.
फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ में जेनेलिया डिसूजा के साथ नजर आए इमरान ने साल 2015 में एक्टिंग कॅरियर को अलविदा कह दिया था. पर्सनल लाइफ की बात करें तो इमरान ने साल 2011 में अवंतिका मलिक से शादी की थी. लेकिन साल 2019 में यह कपल अलग हो गया था. दोनों की एक बेटी है इमारा.

कौन हैं लेखा?
इमरान खान को लेकर एक बार फिर खबरें आने लगी हैं क्योंकि वे हाल ही एयरपोर्ट पर एक लड़की के साथ नजर आए. ये लड़की साउथ एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन है. दोनों की कैमिस्ट्री देखकर लोगों को लग रहा है कि इमरान की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है. बता दें कि लेखा साउथ एक्ट्रेस और प्रोडक्टर डिजाइनर हैं. लेखा के कॅरियर की शुरुआत इंग्लिश फिल्म ‘फ्रेम्ड’ से हुई थी. बाद में वे उन्होंने वीडियो जॉकी के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. इसके अलावा वे हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. जिनमें ‘युवा’, ‘मटरू की बिजली का मनडोला’, ‘पीटर गया काम से’ आदि शामिल हैं.
गौरतलब है कि लेखा की शादी पाब्लो चटर्जी से हुई थी. लेकिन दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं.













