Ajit Pawar Funeral: अजित पवार पंचतत्व में विलीन, बारामती ने नम आंखों से दी ‘दादा’ को विदाई

Facebook
X
WhatsApp

Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का गुरुवार को बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पवार के परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। उनके दोनों बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी। (Ajit Pawar Funeral) अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। इससे पहले अजित पवार की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग उमड़े। अंतिम यात्रा के दौरान बारामती की सड़कों पर जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

Also Read –Brijbhushan Sharan Singh on UGC: बृजभूषण शरण सिंह का UGC पर महा-ऐलान! नए नियम को बताया ‘समाज को बांटने वाला’, कहाः वापस नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

गुरुवार सुबह पवार के पार्थिव शरीर को काटेवाड़ी स्थित उनके आवास लाया गया था। (Ajit Pawar Funeral) उनका निधन बुधवार सुबह 8:45 बजे हुए विमान हादसे में हुआ था। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई, जिनमें उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर शामिल थे अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्यभर की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Also Read –Saudi Arabia Economy: कंगाल होने की कगार पर दुनिया का सबसे अमीर देश? शाही खजाना खाली, अब जनता के पैसों पर टिकी नजर

पुलिस ने विमान हादसे के मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। वहीं, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने हादसे की जांच अपने हाथ में ले ली है। दुर्घटनाग्रस्त विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK था, जिसे VSR वेंचर्स द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था। (Ajit Pawar Funeral) नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान लियरजेट-45 था। फ्लाइट क्रू ने पहले लैंडिंग के शुरुआती प्रयास को रद्द किया था, जिसके बाद विमान को सुबह 8:43 बजे रनवे-11 पर उतरने की अनुमति दी गई थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें