Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Video: गणपति विसर्जन में Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की हरकतों पर भड़के यूजर्स, बोले- बीफ खाने वालों का ड्रामा..

Facebook
X
WhatsApp

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Video: बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर किसी न किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं, वहीं अब फिर दोनों की हरकतें देख नेटिजेंस ने उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया है, जी हां! दरअसल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का गणपति विसर्जन का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस आलिया और रणबीर दोनों को ही ट्रोल कर रहें हैं, हालांकि दोनों को ट्रोल करने की वजह भी अलग-अलग है।

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Video: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का वीडियो

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अपने घर पर बप्पा का वेलकम करते हैं, हर साल की तरह इस साल भी दोनों के घर पर बप्पा का आगमन हुआ और शुक्रवार को इन्होंने बप्पा का विसर्जन किया, जिसके बहुत से वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं। इन वीडियोज में रणबीर कपूर ने बप्पा को उठाया हुआ है, जबकि आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को लिए हुए हैं और नीतू कपूर भी नजर आ रहीं हैं। हालांकि इस वीडियो में यूजर्स को कुछ ऐसा दिखा, जिसकी वजह से उन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों को ही ट्रोल करने लगे हैं।

Also Read –Rejinagar bypoll 2026: ममता गुट के TMC प्रत्याशी का बड़ा यू-टर्न, कुछ घंटे पहले नाम वापस लिया, अब बोले- लड़ूंगा चुनाव

रणबीर कपूर क्यों हो रहें ट्रोल

रणबीर कपूर को यूजर्स कई वजहों से ट्रोल कर रहें हैं, उनके हाथ में गणपति बप्पा को देख यूजर्स भड़क उठे हैं, क्योंकि उन्होंने कई साल पहले कहा था कि उन्हें बीफ बहुत पसंद है, इसकी वजह से ही लोग रणबीर कपूर को ट्रोल कर रहें हैं, साथ ही उन्होंने गणपति दर्शन के दौरान प्रसाद लेने से मना कर दिया था, उन्होंने कहा कि वे डाइट पर हैं, कुछ लोगों ने उन्हें इसकी वजह से भी ट्रोल किया। एक यूजर ने रणबीर कपूर पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, “बीफ खाने वाले का ड्रामा देखो।” दूसरे ने लिखा, “प्रसाद नहीं खायेगा, विसर्जन का, डाइट पर जो है।” तीसरे ने लिखा, “फिल्म आने वाली है तो ड्रामा भी शुरू हो गया है।” चौथे ने लिखा, “कितना नौटंकी करते ये लोग।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “फिल्म हिट करवाने के लिए बीफ खाने वाले लोग क्या ड्रामा करते हैं।”

Also Read –Lucknow roadways bus fire: लखनऊ में चलते-चलते धू-धू कर जली रोडवेज बस! डिवाइडर से टकराने के 3 मिनट बाद लगी आग

आलिया भट्ट पर भी भड़के यूजर्स

आलिया भट्ट को भी यूजर्स ने अपने निशाने पर ले लिया है, हालांकि आलिया भट्ट को यूजर्स दूसरी वजह से ट्रोल कर रहें हैं, दरअसल आलिया भट्ट वीडियो में अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए हैं, लेकिन उन्होंने राहा का चेहरा छिपाया हुआ है, राहा मीडिया के कैमरे में कैद न हो जाएं, इसलिए एक्ट्रेस उल्टा चल रहीं हैं, आलिया भट्ट की इसी हरकत को देख यूजर्स ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। एक यूजर ने लिखा, “आलिया का ड्रामा देखो, उल्टा चल रही है, बच्ची का चेहरा न दिखाने के लिए, ऐसा लग रहा जैसे चेहरा देखा नहीं है।” दूसरे ने लिखा, “आलिया को देखो, राहा को सबने देख लिया है, अब ये क्या नौटंकी है।” तीसरे ने लिखा, “आलिया कितना ओवरएक्टिंग कर रही है।” चौथे ने लिखा, “राहा को ऐसे छुपा रही, जैसे आसमान से उतरी हो।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “आलिया का भी क्या नाटक है, राहा का फेस तो खुद दिखा चुकी है, अब मीडिया के सामने इतनी एक्टिंग क्यों।”

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें