Amethi News: अमेठी में प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन

Facebook
X
WhatsApp

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय युवा परिषद की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पारुल वर्मा ने प्रथम विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उनके हाथों से ट्रॉफी मिलते ही पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

WhatsApp Image 2025 11 24 at 5.37.24 PM 1

ये भी पढ़ें –Sonbhadra: भाजयुमो ने किया युवा सम्मेलन का आयोजन

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और रोमांचक मुकाबलों के दौरान बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खेल निदेशालय द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा राज्य स्तर पर हैंडबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य सेआयोजित की गई थी। (Amethi News) समापन समारोह में भारतीय युवा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति तिवारी, खिलाड़ियों के अभिभावक तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

WhatsApp Image 2025 11 24 at 5.37.24 PM

ये भी पढ़ें –Dharmendra ICU Video: ICU में फूट फूटकर रोने लगीं धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर, वीडियो देख आपकी भी आंखे हो जाएंगी नम

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें