Anil Agarwal son dies: बिजनेस की दुनिया से एक ऐसी हृदयविदारक खबर सामने आई है जिसने न केवल औद्योगिक जगत को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि हर उस इंसान की आंखें नम कर दी हैं जो पिता-पुत्र के अटूट रिश्ते की अहमियत समझता है। वेदांता ग्रुप के संस्थापक और दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल के बेटे, अग्निवेश अग्रवाल अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 49 साल की उम्र में उनके अचानक चले जाने की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है। एक पिता के लिए इससे बड़ी त्रासदी क्या हो सकती है कि उसे अपने कंधे पर अपने जवान बेटे की अर्थी उठानी पड़े। न्यूयॉर्क में हुई इस अनहोनी ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली हैं। (Anil Agarwal son dies) इस दुखद घड़ी में अनिल अग्रवाल का एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के उस अधूरे सपने का जिक्र किया है जिसे पूरा करना अब उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य बन गया है।
Anil Agarwal son dies: कार्डियक अरेस्ट बना मौत की वजह
अग्निवेश अग्रवाल के निधन की कहानी बेहद दर्दनाक है। जानकारी के अनुसार, वे अमेरिका के न्यूयॉर्क में थे, जहां स्कीइंग के दौरान उनके साथ एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। (Anil Agarwal son dies) डॉक्टरों की पूरी टीम उन्हें बचाने की कोशिश कर रही थी और ऐसा लग रहा था कि वे धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इलाज के दौरान ही उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) आया और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बुधवार को 49 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। एक स्पोर्ट्स एडवेंचर का इस तरह मौत के मातम में बदल जाना किसी डरावने सपने जैसा है।
पिता का छलका दर्द
बेटे के जाने के गम में डूबे अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Twitter) पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि एक माता-पिता के उस दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, जिन्हें अपने बच्चे को हमेशा के लिए अलविदा कहना पड़ता है। (Anil Agarwal son dies) उन्होंने भरे मन से लिखा, “एक बेटा अपने पिता से पहले नहीं जाता, इस नुकसान ने हमें पूरी तरह से तोड़ दिया है।” 3 जून 1976 को पटना में जन्मे अग्निवेश के साथ बिताए हर पल को याद करते हुए अनिल अग्रवाल ने बताया कि कैसे उनका बेटा हमेशा देश के लिए कुछ बड़ा करने की सोचता था। यह पोस्ट देखकर हजारों लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और अग्रवाल परिवार को इस मुश्किल वक्त में हिम्मत देने की प्रार्थना की है।
क्या था अग्निवेश का वो ‘महा-सपना’?
अग्निवेश अग्रवाल सिर्फ एक अमीर बाप के बेटे नहीं थे, बल्कि उनके दिल में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक बड़ा विजन था। (Anil Agarwal son dies) अनिल अग्रवाल ने बताया कि अग्निवेश अक्सर उनसे कहते थे, “पापा, एक देश के तौर पर हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं है, फिर हम दुनिया में पीछे क्यों रहें?” अग्निवेश का सपना था कि भारत में कोई भी बच्चा भूखा न सोए, कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे और हर महिला आत्मनिर्भर बने। (Anil Agarwal son dies) अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे से एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे अपनी कमाई का 75% हिस्सा समाज की भलाई के लिए दान करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अब और भी सादा जीवन जिएंगे ताकि अपने बेटे के सपनों को हकीकत में बदल सकें। अग्निवेश ने वेदांता और ‘फुजैराह गोल्ड’ जैसी कंपनियों में बड़ी भूमिका निभाकर अपनी काबिलियत साबित की थी, लेकिन अब उनकी कमी हमेशा खलेगी।














