Anupama Producer on Gaurav Khanna: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में अभिनेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna Bigg Boss) अपना जबरदस्त गेम दिखा रहें हैं, दर्शकों को उनका गेम पसंद भी आ रहा है और फैंस उन्हें पूरा सपोर्ट भी कर रहें हैं। (Anupama Producer on Gaurav Khanna) बीत एपिसोड में गौरव खन्ना ने कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच हुई लड़ाई में अपना प्वाइंट रखा, जिसके लिए दर्शकों ने उनकी तारीफ भी की, वहीं अब इसी बीच गौरव खन्ना के बारे में टीवी के एक जाने माने प्रोड्यूसर ने शॉकिंग खुलासा किया है, जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे, आइए जानते हैं।

Also Read –Punjab News: पंजाब के लिए केंद्र सरकार ने दिए 1600 करोड़ रुपये, AAP नेता बोले- ‘सूबे का अपमान’
Anupama Producer on Gaurav Khanna: गौरव खन्ना को लोगों ने कहा था मनहूस
गौरव खन्ना का मोस्ट लव्ड किरदार अर्जुन कपाड़िया के बारे में आप सब वाकिफ होंगे, उन्होंने अनुपमा सीरियल को अनुज का किरदार निभा कर देश भर के दर्शकों का प्यार बटोरा था। (Anupama Producer on Gaurav Khanna) लेकिन अब अनुपमा के प्रोड्यूसर ने गौरव खन्ना के बारे में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। अनुपमा प्रोड्यूसर राजन शाही ने बताया कि गौरव खन्ना को लोग मनहूस कहते थे।

प्रोड्यूसर राजन शाही ने अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में गौरव खन्ना को अनुपमा सीरियल में कास्ट करने को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया, उन्होंने कहा कि जब अनुपमा में अर्जुन कपाड़िया के किरदार के लिए वे गौरव खन्ना को ले रहे थे तो कई लोग जिनमें कुछ सिलेब्रिटीज भी शामिल थे, उन्होंने बताया कि गौरव का शो नहीं चलता है, वह मनहूस हैं। राजन शाही ने कहा कि उन्होंने अपने बारे में भी ऐसी चीजें सुनी थीं, जिसे सुनकर उन्हें बहुत गुस्सा आता था। (Anupama Producer on Gaurav Khanna) राजन शाही ने बताया कि गौरव खन्ना की प्रोफाइल देख ही मैंने डिसाइड कर लिया था कि उन्हें ही अनुज के किरदार के लिए लूंगा। इसका नतीजा तो आप सब देख ही चुके होंगे और किस तरह अनुज कपाड़िया के किरदार में गौरव खन्ना ने अपनी छाप छोड़ी है, यहां तक कि आज भी दर्शक अनुज कपाड़िया यानी कि गौरव खन्ना की वापसी का इंतजार करते हैं। अनुपमा के बाद गौरव खन्ना मास्टर शेफ का हिस्सा बनें, उन्होंने मास्टर शेफ की ट्रॉफी भी जीती और अब वे बिग बॉस 19 में हैं।















