Ayodhya flag hoisting: अयोध्या में ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त आया सामने,आस्था में डूबे PM मोदी कल रखेंगे उपवास, जानें प्लान

Facebook
X
WhatsApp

Ayodhya flag hoisting: रामनगरी अयोध्या इस समय धर्म ध्वजारोहण महोत्सव के उल्लास में डूबी हुई है। 25 नवंबर को विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर होने वाले इस ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह को लेकर राम भक्तों का उत्साह चरम पर है। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे, जो इस खास दिन एक बार फिर उपवास रखने वाले हैं। (Ayodhya flag hoisting) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने देर शाम अयोध्या पहुँचकर यह महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को विवाह पंचमी के दिन उपवास रखेंगे और सुबह दस बजे राम मंदिर पहुँचकर अनुष्ठान में शामिल होंगे। इसके बाद वह निर्धारित शुभ मुहूर्त में राम मंदिर के मुख्य शिखर पर विशेष केसरिया ध्वज फहराएँगे।

Ayodhya flag hoisting: ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त और अनुष्ठान

महंत गोविंद देव गिरि ने बताया कि ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित किया गया है। ध्वजारोहण संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्यावासियों और देश को संबोधन भी होगा। कोषाध्यक्ष ने याद दिलाया कि इससे पहले भी, अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कठोर उपवास रखा था। आचार्य डॉ. रघुनाथ शास्त्री ने जानकारी दी कि 25 नवंबर को ध्वजारोहण के निर्धारित मुहूर्त से पहले अनुष्ठान की पूर्णाहुति हो जाएगी। (Ayodhya flag hoisting) विधिपूर्वक पूजित किए गए ध्वज को मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्र को सौंप दिया जाएगा। इससे पहले रोजाना ध्वज का भी विधि-विधान से पूजन-अर्चन जारी रहेगा।

Also Read –CJI Surya Kant oath: देश को मिले 53वें CJI, जस्टिस सूर्यकांत ने ली शपथ, समारोह में 7 देशों के जज रहे मौजूद

रामकथा पार्क से जन्मभूमि तक ‘ध्वजारोहण रैली’

उत्सव के माहौल को और भव्य बनाते हुए, रविवार को रामकथा पार्क में धर्म ध्वजारोहण रैली का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे बड़ी संख्या में धर्मगुरुओं, संस्कृत के आचार्यों और संभ्रांतजनों ने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में रैली शुरू की। (Ayodhya flag hoisting) यह रैली लता चौक से होते हुए श्रीरामजन्मभूमि परिसर की ओर बढ़ी। रास्ते भर जगह-जगह रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हनुमान गढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के पास से गुज़रकर रैली छीरेश्वरनाथ मंदिर के सामने सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

यज्ञशाला में विष्णु सहस्त्रनाम के मंत्र

जन्मभूमि परिसर के यज्ञ कुंड में चल रहे पाँच दिवसीय अनुष्ठान का उल्लास भी चरम पर है। (Ayodhya flag hoisting) अनुष्ठान के तीसरे दिन विष्णु सहस्रनाम और अथर्व शीर्ष के मंत्रों के साथ पूर्ण वैदिक रीति से देवताओं का पूजन हुआ। दस लाख आहुतियों के क्रम में तीसरे दिन के लिए निर्धारित आहुतियाँ डाली गईं। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ने भी यज्ञमंडप में पूजा में हिस्सा लिया।

Also Read –Home Ministry on Chandigarh Article 240: चंडीगढ़ में आर्टिकल 240 विवाद पर गृह मंत्रालय ने लगाई लगाम, कर दिया बड़ा एलान

संघ प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय प्रवास

इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर हैं। वह सोमवार को रामजन्मभूमि परिसर सभागार में प्रमुख पदाधिकारियों की एक अहम बैठक लेंगे। इससे पहले, वह गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और लोगों को संबोधित कर सकते हैं। उनका साधु-संतों और प्रबुद्धजनों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें