Ayodhya News : अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पहले नौ दिन तक हर शाम अमृत संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की नामचीन हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाले इस अमृत महोत्सव में मालिनी अवस्थी, उज्जैन के शर्मा बंधु, नलिनी कमालिनी, हेमा मालिनी, कन्हैया मित्तल, मनोज मुंतशिर, अनूप जलोटा और कुमार विश्वास शामिल होंगे। अमृत संध्या का आयोजन अयोध्या के परिक्रमा मार्ग पर महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ पर बने विशाल मैदान में किया जाएगा। हर दिन शाम को होने वाली अमृत संध्या में कई प्रस्तुतियाँ होगी।
Ayodhya News: प्रतिदिन हनुमान महायज्ञ के बाद होगी रामकथा
जगत गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य रामचंद्राचार्य ने बताया कि हर दिन हनुमान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलने वाले इस महायज्ञ के बाद संवाद का कार्यक्रम होगा। उसके पश्चात शाम 4 बजे से 6 बजे तक रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम साढे 6 बजे से साढे 8 बजे तक अमृत संध्या का आयोजन किया गया है।
![Ayodhya News : इस दिन से सजेगा अयोध्या नरेश का दरबार, देश की ये नामचीन हस्तियां रामलला को करेंगी मंत्रमुग्ध 2 image 283](https://india24x7livetv.com/wp-content/uploads/2024/01/image-283.jpeg)
Ayodhya News : ये नामचीन हस्तियां रामलला को करेंगी मंत्रमुग्ध
![Ayodhya News : इस दिन से सजेगा अयोध्या नरेश का दरबार, देश की ये नामचीन हस्तियां रामलला को करेंगी मंत्रमुग्ध 3 image 285](https://india24x7livetv.com/wp-content/uploads/2024/01/image-285.jpeg)
पहले दिन 14 जनवरी को मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम आयोजित होगा। 15 जनवरी को उज्जैन के शर्मा बंधु का कार्यक्रम होगा। 16 जनवरी को नलिनी कमालिनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 17 को हेमा मालिनी जी अपनी नृत्य प्रस्तुति देंगी, 18 को कन्हैया मित्तल, 19 को मनोज मुंतशिर व 20 को अनूप जलोटा की भजन संध्या आयोजित की गई है। इसी तरह से 21 जनवरी को कुमार विश्वास की रामकथा भी लोगों के आकर्षण के केंद्र में रहेगी। अमृत संध्या कार्यक्रम के लिए देशभर से लोग अयोध्या आएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से रामलला के दरबार में भक्तिमय माहौल कायम किया जाएगा।