Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या धाम के दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्य बनने के अनुमान को लेकर विदेशी ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज की रिपोर्ट काफी महत्वपूर्ण है। यह रिपोर्ट अयोध्या के विकास पर किये जा रहे अरबों डॉलर के निवेश के भविष्य के लाभों को रेखांकित करती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या में सालाना 50 मिलियन श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यह आंकड़ा मक्का और वैटिकन सिटी जाने वालों से कहीं अधिक है। श्रद्धालुओं के लिहाज़ से वैश्विक स्तर पर अयोध्या दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण गंतव्य बन कर उभरने वाला है।
Ayodhya Ram Mandir : भारत की अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी में सहायक
रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या के विकास पर 10 बिलियन डॉलर खर्च करने का जो काम राज्य सरकार ने किया है, वह इस धार्मिक नगरी को अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर एक आकर्षक गंतव्य बनाने में मदद करेगा। इस धनराशि से अयोध्या में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, रोड, जन सुविधाएं, ठहरने के लिए होटल आदि इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की गई है।रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या के विकास और राम मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए खोले जाने के बाद यह भारत की अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी में बेहद सहायक साबित होगा।
![Ram Mandir Ram Mandir](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/01/23/1660722-ayodhyarammandirinaugurationdaypicturejpg.webp)
रिपोर्ट में कहा गया है कि अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के मार्फ़त 10 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुँचने का रास्ता साफ़ हुआ है। 2025 तक यह आँकड़ा बढ़ कर सोलह लाख तक पहुँचने की उम्मीद है। रेलवे के मार्फ़त रोज़ाना तकरीबन साठ हज़ार यात्री अयोध्या दर्शन के लिए पहुँचेंगे। यहाँ 1200 एकड़ में टाउनशिप प्लान की गई है। यह भी अयोध्या आने जाने वालों के लिए कम आकर्षण का सबब नहीं होगी।
![Ayodhya Ram Mandir : दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्य बनेगा अयोध्या धाम, ज़्यादा से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे दर्शन 2 1660732 ramtemple17059263337991705926378178](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/01/23/1660732-ramtemple17059263337991705926378178.avif)
रिपोर्ट बताती है कि कोविड से पहले के वित्तीय वर्ष 2019 में पर्यटन से भारत को 194 बिलियन डॉलर की आय हुई थी। जबकि राम मंदिर व अयोध्या के बाद पर्यटन के क्षेत्र में आठ फ़ीसदी के बढ़ोत्तरी का अनुमान है। 8 फ़ीसदी सालाना बढ़ोतरी के बाद 2033 तक इस धनराशि के 443 बिलियन डॉलर पहुँचने की उम्मीद की जानी चाहिए।
Ayodhya Ram Mandir :दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्य बनेगा अयोध्या धाम
भारत के पर्यटन में सबसे बड़ा हिस्सा धार्मिक पर्यटन का ही है। पर देश का धार्मिक पर्यटन केवल 30 मिलियन श्रद्धालुओं को ही आकर्षित कर पाता है। जबकि अयोध्या धाम के बाद धार्मिक पर्यटन के क्षेत्रों व्यापक बदलाव की उम्मीद है। कुल मिलाकर, अयोध्या धाम के दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्य बनने के अनुमान को लेकर जेफरीज की रिपोर्ट काफी सकारात्मक है। यह रिपोर्ट अयोध्या के विकास और भारत की अर्थव्यवस्था के लिए इसके संभावित लाभों को रेखांकित करती है।
![Ayodhya Ram Mandir : दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्य बनेगा अयोध्या धाम, ज़्यादा से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे दर्शन 3 1660731 95dd7fd3 623e 4984 b312 d8b793ea0fab17059869289881705986939210](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/01/23/1660731-95dd7fd3-623e-4984-b312-d8b793ea0fab17059869289881705986939210.avif)
हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह केवल एक अनुमान है। वास्तविकता इससे कम या अधिक हो सकती है। इसके अलावा, अयोध्या धाम के विकास में कई चुनौतियां भी हैं। इन चुनौतियों को दूर करने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन को मिलकर काम करने की जरूरत है।