Azamgarh News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन युवक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

Facebook
X
WhatsApp

Azamgarh News: 15 सितंबर आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में मंगलवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फूलपुर क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह के अनुसार, पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में कुल नौ लोग सवार होकर फूलपुर से सरायमीर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि सभी ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और राजभर पंडाल में शामिल थे।

Also Read –UP News: राम मंदिर CEO चयन विवाद में राजेश पांडेय की सफाई: ‘जितेंद्र मिश्रा का इंटरव्यू नहीं हुआ, यह दावा फेक और भ्रामक’

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जगदीशपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और पलट गई। हादसे में सत्यम मोदनवाल (20) पुत्र रामवेश और निखिल गुप्ता (17) पुत्र रामफेर गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लकी सोनकर (19) पुत्र अनिल सोनकर ने फूलपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Also Read –BJP Allies Oppose UCC: UCC पर BJP से अपने ही बिफरे! 24 घंटे में 3 सहयोगियों ने बढ़ाई टेंशन, अमित शाह कैसे पार लगाएंगे नईया?

घायलों में अंश सोनकर (17) पुत्र लालचंद सोनकर, अनमोल मोदनवाल (18) पुत्र नीरज मोदनवाल, किशन मोदनवाल (20) पुत्र पंकज मोदनवाल, सक्षम बरनवाल (17) पुत्र त्रिभुवन बरनवाल, अनुराग पांडेय पुत्र सुनील पांडेय और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडेय पुत्र कमलदेव पांडेय शामिल हैं।सूचना पर क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह और फूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें