Bageshwar Dham Accident: धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से मचा हड़कंप, एक श्रद्धालु की मौत, 10 घायल

Facebook
X
WhatsApp
image 92

Bageshwar Dham Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में अचानक धर्मशाला की एक पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। (Bageshwar Dham Accident) इस दर्दनाक हादसे में 10 अन्य श्रद्धालु मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल भी हो गए। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Bageshwar Dham Accident: दर्शन के लिए आए थे सभी श्रद्धालु

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीवार गिरने से जिस महिला की मौके पर ही मौत हुई है और वह सभी श्रद्धालु, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वो सभी श्रद्धालु बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए आए थे। लेकिन दर्शन के बाद एक ढाबे पर आराम करने के लिए रुके थे। (Bageshwar Dham Accident) इस बीच ही अचानक मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश शुरू हो गई। (Bageshwar Dham Accident) इसकी वजह से ढाबे के पास की एक जर्जर दीवार अचानक ढह गई और बड़ा हादसा हो गया।

Also Read –UP Weather Today: यूपी में ‘मौसम’ का फिर बदला ‘खतरनाक’ मिज़ाज! IMD का ‘महा-अलर्ट’: 8 जुलाई को ‘आफत’ बनकर बरसेंगे बादल?

घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पातल पहुंचाया गया। (Bageshwar Dham Accident) हालांकि, इसमें एक महिला की मौत हो गई, जिसकी पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। (Bageshwar Dham Accident) फिलहाल जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

Also Read –Dinesh Lal Yadav Nirahua News: दिनेश लाल यादव निरहुआ को मिली धमकी महाराष्ट्र आकर दिखाएं, जानिए कितने अमीर है निरहुआ

श्रद्धालुओं के परिजानों का हाल बुरा

इस घटना की जानकारी बमीठा थाना पुलिस को मिली तो पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। (Bageshwar Dham Accident) स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास में पूरा सहयोग दिया। वहीं श्रद्धालुओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है और प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें