Balochistan news: दिल्ली में बलोचिस्तान का दूतावास? पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर बोले बलोच नेता- अब वक्त आ गया है!

Facebook
X
WhatsApp

Balochistan news: बलूच कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखकर नई दिल्ली में बलूचिस्तान का दूतावास खोलने की मांग की है। उन्होंने पाकिस्तान की सेना पर बलूचों पर अत्याचार और जिहादी सोच फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है।

image 298

Balochistan news: पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में ज़हरीले परमाणु परीक्षण किए

उन्होंने लिखा कि 28 मई 1998 को पाकिस्तान ने बलूचिस्तान के चागाई इलाके में छह परमाणु परीक्षण किए थे। यह परीक्षण बलूचों की अनुमति के बिना किए गए, जिससे आज तक इलाके में परमाणु विकिरण फैला हुआ है। इसके कारण वहाँ की ज़मीन बंजर हो गई है, लोग बीमार हो रहे हैं, और बच्चे विकलांग पैदा हो रहे हैं। (Balochistan news) मीर यार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि पाकिस्तान के असुरक्षित परमाणु हथियारों को जब्त किया जाए, ताकि भविष्य में और तबाही से बचा जा सके। उन्होंने पाकिस्तान के ईरान से बढ़ते परमाणु सहयोग पर भी चिंता जताई।

पाकिस्तान की सेना पर गंभीर आरोप

पत्र में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना कट्टरपंथी सोच से प्रेरित है और धर्म का इस्तेमाल कर अपने निजी फायदे के लिए काम करती है। उन्होंने पाकिस्तान पर झूठ बोलकर दुनिया को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकियों को पाकिस्तान ने पनाह दी। (Balochistan news) मीर यार ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, बलूचिस्तान में शांतिपूर्ण आंदोलनों को कुचलने के लिए चरमपंथी संगठनों को बढ़ावा देती है और उन्हें भारत, अफगानिस्तान, अमेरिका जैसे देशों के खिलाफ इस्तेमाल करती है।

बलूचिस्तान की संपदा को लूटा जा रहा है

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान की सोना, तांबा, गैस, तेल जैसी खनिज संपदा को लूट रही है और इन पैसों से आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश का दर्जा दिया जाए.मीर यार बलूच ने भारत से मांग की है कि वह बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे। (Balochistan news) उन्होंने कहा कि चीन बलूचिस्तान में गहराई से घुस चुका है और ग्वादर जैसे इलाकों पर कब्जा कर चुका है। बलूच जनता चीन की मौजूदगी का विरोध करती है।

ऑपरेशन सिंदूर को बलूचों का समर्थन

उन्होंने कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बलूच जनता ने नैतिक समर्थन दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत भविष्य में भी ऐसे ऑपरेशन चलाकर आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाएगा। उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान में दशकों से अत्याचार हो रहे हैं। हजारों लोग मारे जा चुके हैं और हजारों आज भी गुप्त जेलों में बंद हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान को यातना शिविर में बदल दिया है।

नई दिल्ली में बलूच दूतावास की मांग

पत्र के अंत में मीर यार बलूच ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि भारत बलूचिस्तान को समर्थन दे और नई दिल्ली में बलूचिस्तान का दूतावास खोलने की अनुमति दे। उन्होंने कहा कि बलूच और भारत मिलकर आतंकवाद और पाकिस्तान के जिहादी एजेंडे को हराने में सहयोग कर सकते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें