रिपोर्ट -मनोज कुमार भास्कर
Barabanki: बाराबंकी विकासखंड निंदूरा के कस्बा टिकैतगंज में असंख्य पार्थिवशिवलिंग का सामूहिक भव्य रुद्राभिषेक बाबा परमहंस दास कुटी पर किया गया! (Barabanki) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को आश्रम पर उत्सव का माहौल रहा, सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने इस महा रुद्राभिषेक में भाग लिया, मिट्टी से बने कुल 51 पार्थिव शिवलिंग की पूजा अयोध्या धाम से पधारे शास्त्री विवेक शुक्ला एवं काशी के विद्वान शास्त्री हर्षित शुक्ला वैदिक मंत्रोचार्य द्वारा विधिवत संपन्न कराया!

Also Read –Barabanki: महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क, लोधेश्वर धाम का निरीक्षण
आयोजन संपन्न के बाद आरती हुई इस दौरान वातावरण हर हर महादेव, बम बम भोले के नारे से गूंजा! रुद्राभिषेक समापन के बाद शिव बारात शोभा यात्रा सुंदर झांकी के साथ निकाली गई, इस दौरान डीजे के धुन पर लोगों ने खूब डांस किया एवं अबीर गुलाल भी जमकर उड़ाए गए! शिव शोभा यात्रा मुख्य स्थान से निकली जो कुंडवा तिराहा होते राजकीय इंटर कालेज होते कस्बे में प्रवेश किया जहाँ लोगों ने अपने घर के छतों से पुष्पवर्षा भी किया! (Barabanki) शिव भक्तों द्वारा कई जगह जलपान की भी व्यवस्था की गई इस प्रकार शोभा यात्रा बाबागंज मार्ग होते पुनः मंदिर स्थान पहुंची और उसके बाद समापन हुआ!
Also Read –Nirahua Wife Video: पहली बार दिनेश लाल यादव संग दिखी उनकी पत्नी, जानिए कौन हैं व क्या करतीं हैं
इस भव्य कार्यक्रम के आयोजक अमन पटवा राहुल गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि ने बताया कि यह कार्यक्रम महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रत्येक वर्ष से होता चला रहा है यहां असंख्य की संख्या मे पार्थिव शिवलिंग बनाकर शिव पूजन कराया जाता है!इस आयोजन में छोटू, अनुज, कृष्णा, आकाश निगम, मुकेश सिंह,मयंक गुप्ता, कुलदीप गुप्ता,रमाकांत वाजपेयी, उमेश यादव, प्रदीप रावत,बसंतीलाल गुप्ता, विष्णु, दीपू, राहुल मौर्या, रोहित गुप्ता सहित सैकड़ो माताओं, बहनो ने शिव बारात मे शामिल हुए















