रिपोर्ट -मनोज कुमार
Barabanki: बाराबंकी कुर्सी थाना क्षेत्र के दूर्रीपुरवा निवासी मिथुन रावत हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को मिथुन रावत की हत्या कर दी गई थी। उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर मदारपुर नहर के पास गेहूं के खेत में मिला था। (Barabanki) पुलिस जांच में सामने आया कि मिथुन की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी।

Also Read –Adah Sharma On Allu Arjun: क्या Allu Arjun के साथ काम करना मुश्किल ? इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा
मृतक के पिता छविनाथ की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। (Barabanki) फरार आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ बाली पुत्र वसीम उर्फ बादशाह और गाटन उर्फ अब्दुल करीम पुत्र छोट्टन के रूप में हुई है। दोनों कुर्सी क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला के निवासी हैं।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मामले में वांछित थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।
इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों के घरों पर दो दिन पहले बुलडोजर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। घटना ने इसलिए भी पूरे इलाके को झकझोर दिया क्योंकि 12 मार्च को मृतक मिथुन की छोटी बहन की शादी होनी थी। जिस घर में बारात आने की तैयारी चल रही थी, वहां अचानक खुशियां मातम में बदल गईं।
वहीं लाखन पासी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी इस मामले को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी आरोपियों के खिलाफ समान कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।















