रिपोर्ट -मनोज कुमार
Barabanki: बाराबंकी जनपद की फतेहपुर तहसील स्थित ईदगाह में बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे ईद उल अजहा (बकरा ईद) की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। (Barabanki) हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।
ये भी पढ़े –UP News: मझगावां ग्राम पंचायत में 108 परिवारों को मिलेगा कलस्टर आवास, भूमिपूजन संपन्न
बताया गया कि फतेहपुर ईदगाह में आसपास के करीब 50 गांवों से लोग नमाज अदा करने पहुंचते हैं। (Barabanki) सुबह से ही ईदगाह परिसर में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर Tanuj Punia, चेयरमैन इरशाद अहमद कमर, आदर्श पटेल, उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह, क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया तथा फतेहपुर थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह सहित पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।















