Barabanki: हैदरगढ़ में मनाया गया आठवां राष्ट्रीय पोषण माह

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki: हैदरगढ़ बाराबंकी। 19 सितम्बर 2025 को आठवा राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ बाराबंकी में मनाया गया जिसका शुभारम्भ दिनांक 17 सितम्बर 25 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के दिन से किया गया, जो कि दिनांक 17 सितम्बर 25 से 16 अक्टूबर 25 तक मनाया जायेगा यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो की पोषण अभियान के रूप में मनाया जाता है.

Barabanki: राष्ट्रीय पोषण माह की थीम

इस वर्ष पोषण माह की मुख्य थीमें निम्न रही—

मोटापा निवारण : चीनी, नमक और तेल में कमी

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा : पोषण भी, पढ़ाई भी

एक पेड़ माँ के नाम

शिशु एवं छोटे बच्चों के पोषण संबंधी व्यवहार

पुरुष सहभागिता

लाभान्वित होने वाले वर्ग

WhatsApp Image 2025 09 19 at 8.22.02 PM

ये भी पढ़ें –Etawah News: चाऊमीन खाने को लेकर हुआ विवाद, युवक को जमकर पीटा

बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं तथा 0–6 माह, 6 माह–3 वर्ष और 3–6 वर्ष के बच्चों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। (Barabanki) इनमें शामिल रही सेवाएं—

स्वास्थ्य जांच

टीकाकरण

पूरक पोषाहार

शाला पूर्व शिक्षा

वृद्धि निगरानी

स्वास्थ्य संदर्भ सेवाएं

विशेष आयोजन

कार्यक्रम के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा छह माह पूर्ण कर चुके दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार क्षेत्रीय विधायक श्री दिनेश रावत जी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।

ये भी पढ़ें –Chandauli: बरबसपुर में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन

उपरोक्त के कार्यक्रम में दो गर्भवती महिलाओ की गोदभराई और 6 माह पूर्ण कर चुके दो छोटे बच्चों का अन्न प्राशन कार्यक्रम विधायक दिनेश रावत जी के कर कमलों द्वारा किया गया। (Barabanki) उपरोक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विधायक समेत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह मंडल अध्यक्ष पंकज दीक्षित भाजपा नेता महेश नारायण अग्रवाल सभासद वेद प्रकाश बाजपेई बीजेपी नेता संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जयशंकर पांडे अधीक्षक इंचार्ज अम्बरीश मिश्रा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी और बाल विकास परियोजना से सीमा सचान, आशा रानी, आरती सुमन सुपरवाइजर अनुपम श्रीवास्तव एवं आंगनवाड़ी बिंदु सिंह शैलकुमारी, अनिल सिंह शिवदेवी इत्यादि अन्य सभी क्षेत्रों की कार्यकत्री मौजूद रहीं।

यह कार्यक्रम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आमजन की सक्रिय सहभागिता से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें