रिपोर्ट -रानू सिंह

Barabanki: रामनगर। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और खेती की लागत घटाने के उद्देश्य से बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय रामनगर में विकासखंड स्तरीय किसान सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नैनो उर्वरकों के महत्व और उनके प्रयोग के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि “किसानों को नई तकनीक और आधुनिक साधनों से जोड़ना समय की मांग है। नैनो यूरिया जैसी पहलें खेती को लाभकारी बनाने के साथ-साथ मिट्टी और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखेंगी। सरकार और सहकारी संस्थाएं लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही हैं। (Barabanki) इफको के क्षेत्र प्रबंधक राजकुमार मौर्य ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, एनपीके कंसोर्टिया, सागरिका ग्रेन्यूल्स, सागरिका तरल एवं सागरिका लिक्विड जैसे उत्पादों की विशेषताओं और उनके उपयोग की विधि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नैनो उत्पाद न केवल लागत कम करते हैं, बल्कि मिट्टी की उर्वरता व पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होंगे।
सहायक विकास अधिकारी सहकारिता खुशबू राय ने एम-पैक्स सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि “किसान जब सहकारी संस्थाओं से जुड़ेंगे, तो उन्हें न केवल पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिलेगा बल्कि विभागीय योजनाओं तक भी सीधी पहुंच बनेगी।” अभियान के अंतर्गत 10 किसानों को सदस्य बनाकर पासबुक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। (Barabanki) जिला अध्यक्ष प्रधान संघ श्रीराम कुमार मिश्रा ने सदस्यता अभियान पर कहा कि “सहकारी समितियां किसानों की आर्थिक प्रगति की आधारशिला हैं। जितने अधिक किसान एम-पैक्स जैसी संस्थाओं से जुड़ेंगे, उतना ही उन्हें सीधे लाभ मिल सकेगा। इससे किसानों की शक्ति बढ़ेगी और वे संगठित होकर अपने हक व सुविधाओं को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। सभा में मौजूद किसानों ने विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए और नैनो उर्वरक के उपयोग को लेकर उत्साह भी व्यक्त किया। (Barabanki) जिला अध्यक्ष प्रधान संघ राम कुमार मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ. दलवीर सिंह,राकेश वर्मा, रणजीत सिंह, ललित मौर्य पवन मौर्य, झब्बू लाल अवधेश दीक्षित, मयंक वर्मा, मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें –Lucknow News: कैसरबाग में 8 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया ऑटो चालक, स्थानीय बोले- ‘जानबूझकर फसाया गया’














