Barabanki News: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान व फल वितरण कार्यक्रम, जनसेवा का दिया संदेश

Facebook
X
WhatsApp

जिला- बाराबंकी
संवाददाता- मनोज कुमार

Barabanki News:  बाराबंकी में 17 सितंबर को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, बाराबंकी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री सतीश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए।

WhatsApp Image 2026 09 18 at 10.47.31 AM

मा0 राज्यमंत्री ने कहा कि सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सामूहिक दायित्व का प्रतीक है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा एवं करुणा की भावना को सुदृढ़ करने, विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत,एमएलसी इंजी अवनीश सिंह,एमएलसी श्री अंगद सिंह, विधायक श्री दिनेश रावत, जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, सीएमओ डॉ रंजन गौतम, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा श्रीमती पूजा मिश्रा,जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवंगणमान्यजन उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें