Barabanki News : तहसील फतेहपुर के सादुल्लापुर गांव में बासी खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग से 31 लोगों की बिगड़ी हालत ,अस्पताल में हुई भर्ती

Barabanki News : तहसील फतेहपुर के सादुल्लापुर गांव में बासी खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग से 31 लोगों की बिगड़ी हालत ,अस्पताल में हुई भर्ती
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : बाराबंकी जनपद में 31 लोग बासी खाना खाने से फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मामला बाराबंकी जनपद के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव का है। जहां पर सादुल्लापुर गांव में बीडीसी राहुल रावत की बेटियों का शुक्रवार को मुंडन था। मुंडन में रिश्तेदार और परिवार बिरादरी के लोग शामिल हुए थे। दिन में राहुल के घर से दाल चावल रोटी खाकर सभी लोग मुंडन करने के लिए चले गए थे।

Barabanki News : फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी हालत

Barabanki News

लेकिन देर शाम मुंडन कराकर वापस लौटने के बाद सभी ने फिर से दिन का बचा हुआ खाना खा लिया। देर रात खाना खाने वाले लोगों को पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई। धीरे-धीरे लोगों को उल्टी आनी शुरू हो गई। इसके बाद परिजनों और गांव वालों में हड़कंप मच गया। सुबह तड़के पीड़ितों को सीएससी बनीकोडर में भर्ती कराया गया। सीएचसी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती रही। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से सीएचसी में भी अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सीएचसी प्रभारी अमरेश वर्मा ने बताया कि सभी पीड़ितों का चिकित्सक और स्टाफ द्वारा इलाज चल रहा है। कुल भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या लगभग 31 है। हालांकि, किसी को कोई गंभीर समस्या नहीं है। सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों में महिला पुरुष व बच्चे भी शामिल है। हालांकि सभी खतरे से बाहर है।

image 201

Barabanki News : इतने लोग हुए बीमार

बाराबंकी में 31 लोग फूड पॉइजनिंग का ...

भोजपुर मजरा सादुल्लापुर में फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए अंशिका (15 वर्ष), शिवदेवी (20 वर्ष), किरण (17 वर्ष), गुड़िया (9 वर्ष), ललित (17 वर्ष), विनोद कुमार (33 वर्ष), सौम्या (10 वर्ष), रुचि (12 वर्ष), सुमन (18 वर्ष), आयांश (5 वर्ष), सीताराम (45 वर्ष), नीरज (13 वर्ष), बृजेश कुमार (35 वर्ष), रामलली (34 वर्ष), शालिनी (11 वर्ष), मोहिनी (10 वर्ष), रोहिणी (7 वर्ष), शिवांशी (10 वर्ष), संगीता (28 वर्ष), पलक (4 वर्ष), अंजलि (6 वर्ष), अनुज (19 वर्ष), नितिन (15 वर्ष), आकाश (13 वर्ष), संगीता (34 वर्ष), शीला (35 वर्ष), सलोनी (16 वर्ष), रोशनी (24 वर्ष), प्रभांशु (4 वर्ष), श्रीदेवी (25 वर्ष) सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी कोडर में इलाज चल रहा है।

https://youtu.be/uizAYCIlT8Q?si=PqaCJRnRsVNFCx08

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें