Barabanki News: लोकसभा चुनाव से पहले पवन सिंह के बाद अब उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki News) से सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी का टिकट वापस लौटा दिया है. कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद रावत ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है. दरअसल, बीजेपी ने जो लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी की थी, उसमें उपेन्द्र सिंह रावत को फिर से बाराबंकी से मैदान में उम्मीदवार बनाया गया था.
बाराबंकी से BJP उम्मीदवार उपेंद्र सिंह रावत ने अपने वायरल वीडियो के चलते अपनी दावेदारी वापस ली. #india24x7livetv #NewsUpdate #barabanki #bhartiyajantaparty #viralvideo pic.twitter.com/TCw1ucdULg
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 4, 2024
इस बीच सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद रावत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है और अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. उन्होंने कहा, “मैं तब तक चुनाव नहीं लड़ूंगा जब तक निर्दोष साबित नहीं हो जाता. कथित अश्लील वीडियो वायरल होने पर सांसद के प्रतिनिधि दिनेश चंद्र रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को दी गई शिकायत में वीडियो को फर्जी और एडिटेड बताया गया है. पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.
Barabanki News: छवि खराब करने की कोशिश की गई
वीडियो वायरल होने के संबंध में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने बयान जारी किया था. उन्होंने कहा था कि ये मेरा वीडियो नहीं है. यह फेक वीडियो है, जो AI पद्धति पर बनाया गया है. इसमें मेरा चेहरा लगा दिया गया है. ये 2022 और 2023 के सारे वीडियो है. मुझे बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है. इससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है. मैंने मुकदमा दर्ज करवा दिया है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं. वीडियो को लेकर दावा किया गया कि ये वीडियो बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत के हैं. इन कथित अश्लील वीडियो में विदेशी महिला नजर आ रही है. वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी सांसद रावत निशाने पर थे. इसके बाद से ही चर्चा थी कि पार्टी उनका टिकट काट सकती है.










