Barabanki News : स्ट्रांग रूम में रखे EVM की दिन-रात रखवाली कर रही कांग्रेस, प्रत्याशी तनुज पुनिया बोले- यहां EVM बहुत सुरक्षित…

Barabanki News : स्ट्रांग रूम में रखे EVM की दिन-रात रखवाली कर रही कांग्रेस, प्रत्याशी तनुज पुनिया बोले- यहां EVM बहुत सुरक्षित...
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : बाराबंकी जिले में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवें चरण में मतदान खत्म हो चुका है। मतदान खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने सभी EVM को सील कर स्ट्रॉग रूम में रख दिया है। यहां सुरक्षाबल 24 घंटे निगरानी कर रहा है। इसके अलावा स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां 24 घंटे रहकर EVM की रखवाली कर रहे हैं। आज देर रात जब यहां पर मौजूद इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यहां पर EVM बहुत सुरक्षित हैं।

Barabanki News : स्ट्रांग रूम में रखे EVM की दिन-रात रखवाली कर रही कांग्रेस

image 77

तनुज पुनिया ने कहा कि सुरक्षा बहुत बढ़िया है, यहां EVM बहुत सुरक्षित है। टीन सेट बने हैं जहां पर मतगणना होनी है,वहां पर भी काम चल रहा है। लगभग सभी तैयारियां हो चुकी हैं। स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक जहां पर EVM ले जाना है वहां तक रास्ता भी बन गया है। यहां पर बहुत अच्छे से व्यवस्था चल रही है।

Barabanki News : तनुज पुनिया बोले- यहां EVM बहुत सुरक्षित

image 78

तनुज पुनिया ने बताया कि हमारे साथ जो लोग हैं वह यहां सुरक्षा में लगे हुए हैं। कोई भी परेशानी होती है यह लोग तुरंत एक्शन लेते हैं। यहां कोई भी बाहरी व्यक्ति आता है तो उसे पर यह लोग नजर रखते हैं। EVM के ऊपर जो कैमरे लगे हुए हैं उस पर यह लोग 24 घंटे नजर रखे हुए हैं। तनुज पुनिया ने आगे बताया कि अभी कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पहले दिन जरूर 20 से 25 मिनट के लिए लाइट गई थी। उस समय सीसीटीवी कैमरा के लिए बैकअप नहीं था तो उस दौरान जरूर थोड़ी बहुत अफरा-तफरी हुई थी। लेकिन उसके बाद से जो सीसीटीवी की स्क्रीन है उसका बैकअप है तो कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

https://youtu.be/JSgbCY6xPKY?si=vidG_StcIFJba1y2

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें