BBD Mess Food Controversy: मेस के खाने को लेकर यूनिवर्सिटी में आधी रात बवाल, वार्डन पर पिटाई के आरोप

Facebook
X
WhatsApp

BBD Mess Food Controversy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित बीबीडी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार देर रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया। मेस में दिए जा रहे खराब खाने को लेकर बीटेक और बीसीए के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छात्रों का आरोप है कि शिकायत करने पर वार्डन की ओर से अभद्रता और मारपीट की गई, जिसके बाद मामला और ज्यादा बढ़ गया। घटना सीएमडी ब्लॉक की बताई जा रही है।

BBD Mess Food Controversy: खराब खाने को लेकर भड़का आक्रोश

रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां छात्रों ने आरोप लगाया कि मेस में परोसा गया खाना खराब था। (BBD Mess Food Controversy) जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो ब्लॉक हेड शुभम प्रताप सिंह ने कथित तौर पर कहा कि यही खाना खाना पड़ेगा।

Also Read –Kartavya Movie Review: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’, जानिए दर्शकों का रिएक्शन

जिसके बाद इस बात को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ गई। छात्रों ने विरोध करते हुए कहा कि वे बाहर से सब्जी मंगाकर खाना खा लेंगे, लेकिन खराब भोजन नहीं खाएंगे। इसी बात को लेकर विवाद और ज्यादा बढ़ गया।

वार्डन पर लगे मारपीट के आरोप

वहीं इस घटना के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर वार्डन ने उनके साथ हाथापाई की। (BBD Mess Food Controversy) इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल से बाहर निकल आए और नारेबाजी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि एक छात्र ने बाहर से नॉनवेज मंगवाया था। वह मेस से रोटी लेकर अपने हॉस्टल रूम में खाना खा रहा था। इसकी जानकारी वार्डन तक पहुंची तो छात्र को कार्यालय बुलाया गया। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद छात्रों का आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया।

हाईवे जाम करने की कोशिश से मचा हड़कंप

वहीं इस हंगामे के बाद आक्रोशित छात्र हॉस्टल से निकलकर लखनऊ-अयोध्या हाईवे की ओर बढ़ गए। छात्रों ने सड़क जाम करने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Also Read –Varanasi Dal Mandi: वाराणसी में आज फिर गरजेगा बुलडोजर, जमींदोज होंगे कई और मकान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

यहां करीब आधे घंटे तक यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। (BBD Mess Food Controversy) सूचना मिलने पर पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हुए।

कार्रवाई के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद छात्रों ने रात करीब 12:30 बजे प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

इस पूरे मामले में बीबीडी थाना पुलिस के इंस्पेक्टर राम सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें