
Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 में दूसरे हफ्ते में कैप्टनसी टॉस्क का आयोजन किया गया है। पहले हफ्ते कुनिका बिग बॉस 19 की कैप्टन बनी थी। लेकिन उनको बिग बॉस ने बीच हफ्ते में ही कैप्टन के पद से हटा दिया। अब जाकर दुबारा बिग बॉस के घर में कैप्टनशी टॉस्क का आयोजन किया गया है। Bigg Boss 19 Promo) जिसके दौरान मृदुल तिवारी को चोट लग गई है। जिसका प्रोमों जारी कर दिया गया है।
Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 मृदुल तिवारी को लगी चोट
बिग बॉस 19 में बसीर अली और अभिषेक बजाज दावेदार थे, अंत में बसीर जीत गए और नए कप्तान बन गए। लेकिन इस टॉस्क के दौरान अभिषेक बजाज और बसीर के बीच में मृदुल तिवारी घायल हो गए हैं। जिसकी वजह से टॉस्क रूक गया है और राउंड 2 में केवल 2 कप्तानी दावेदारों के साथ समाप्त हुआ है। (Bigg Boss 19 Promo) जिसका प्रोमों आज सामने आया है। बिग बॉस 19 में कैप्टनशी टॉस्क के पूरे एपिसोड को आज टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

Also Read –Patna News: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, 5 की मौत
बता दे कि मृदुल तिवारी टॉस्क के दौरान घायल हो गए। जिसके बाद टॉस्क को रोक दिया गया है। लेकिन इस समय लाइव में देखा जा रहा है कि मृदुल तिवारी ठीक है। उनकी गंभीर चोट नहीं लगी है। अभिषेक और बसीर के बीच में मृदुल को चोट लगने की वजह से लड़ाई हो गई है। जैसा कि प्रोमों में देखा जा सकता है। आज रात का बिग बॉस 19 का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। भले ही बसीर घर के कैप्टन बन गए हो। लेकिन घर में बहुत से पंगे देखने को मिले हैं। बसीर के कैप्टन बनने की वजह से ये पूरा हफ्ता गर्मा-गर्मी से भरा भरपूर रहेगा। क्योंकि घर में बहुत कम लोग ही बसीर को पसंद करते हैं। तो वहीं फरहाना की भी लड़ाई होती रहती है। देखने लायक होगा कि वो बशीर के कैप्टनशी में क्या करती हैं।














