Bihar: बिहार में हर साल 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस सप्ताह के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
एसएसपी अंकल बोले बगैर हेलमेट के पापा को सड़क पर न जाने देना (Bihar) यह बातें गया एसएसपी आशीष भारती ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले स्काउट एंड गाइड के बच्चों को समझाते हुए कही ।
Bihar: वही यातायात के डीएसपी निशु मलिक, ने कहा
“जीवन और आजीविका बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण है। तेज रफ्तार और लापरवाही से सवारी करना और गाड़ी चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है।
गया मे आज यातायात पुलिस राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है. (Bihar) इसी क्रम में आज मंगलवार को 10:00 बजे के आसपास गया यातायात थाने के द्वारा स्काउट गाइड के बच्चों ने मिलकर जागरूकता रैली निकाली ।
इस दौरान सड़क पर जब भी बाइक चलाएं हेलमेट का हमेशा उपयोग करें (Bihar) चार पहिया वाहन चलाते वक्त जरूर सीट बेल्ट लगाए इसके अलावे सड़क सुरक्षा से संबंधित कई बातों को लेकर हेलर माइक के माध्यम से यातायात पुलिस के द्वारा भी जागरूक किया गया है ।
जागरूकता रैली गया यातायात थाना से निकलकर काशीनाथ मोड होते हुए डीएम गोलंबर, (Bihar) जीबी रोड, टावर चौक होते हुए रामना रोड, मिर्ज़ा ग़ालिब, होते हुए पुन: गया ट्रैफिक थाना पहुंचे ।
इस मौके पर गया के एसएसपी आशीष भारती, गया यातायात के डीएसपी निशु मलिक, इंस्पेक्टर रंजय कुमार के साथ कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।









