Bihar News: जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने सुपौल में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

Bihar News: जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने सुपौल में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया
Facebook
X
WhatsApp

Bihar News: जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नेता श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी ने सुपौल जिला के किशनपुर प्रखण्ड अंतर्गत सिसोनी गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट सामाजिक सद्भाव को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए क्रिकेट सद्भाव और शारीरिक विकास के साथ मनोरंजन का बेहतर साधन है।

WhatsApp Image 2023 12 13 at 07.20.56

Bihar News: जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि खेल के विकास को लेकर सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गरीब परिवार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार अपनी जिम्मेवारी तय करे। उन्होंने कहा कि सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के मैदान और स्टेडियम का निर्माण करना चाहिए। साथ ही सरकार को खेल के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करनी चाहिए।

WhatsApp Image 2023 12 13 at 07.20.57 1

पप्पू यादव ने सभी उपस्थित ग्रामीणों, छात्रा और छात्र को हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आप सभी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। खेल से आप सभी का शारीरिक और मानसिक विकास होगा। इस अवसर पर सुपौल जिला के पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन खेल के विकास में हर संभव सहयोग करेगा। क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपौल जिले के विभिन्न गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन दो दिन तक चलेगा।

रिपोर्ट- भरत कुमार साह

https://youtu.be/hDfBx_xZL0U?si=fPoNUNjgQKB7ZLfz

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें