MP News: रतलाम जिला के नगर बडावदा में स्थित बाबा फरीद की दरगाह पर गुरुवार को मेला लगेगा। इस मेले में हिंदू और मुस्लिम सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं। यह मेला हर साल एक बार लगता है।
बाबा फरीद की दरगाह पर एक मान्यता है कि बाबा का असली मुकाम पाकिस्तान में है, लेकिन उन्होंने 12 साल बडावदा में तपस्या की थी। तपस्या वह बावड़ी में उल्टे लटकर की थी। दरगाह के पीछे लगे इमली के पेड़ रस्सी के समान मुड़े हुए हैं। बताया जाता है कि बाबा ने अपने तप से इन इमली के पेड़ों को रस्सी के समान मोड़ दिया था।
MP News: भजन-कीर्तन, कव्वाली, आदि शामिल
मेले में दूर-दूर से लोग आते हैं। मेले में तरह-तरह की दुकानें लगती हैं, जिनमें मिठाई, खिलौने, कपड़े, आदि बेचे जाते हैं। मेले में कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें भजन-कीर्तन, कव्वाली, आदि शामिल हैं। इस वर्ष मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले में आने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें।
रिपोर्ट- विक्रम चन्द्र वंशी
















Comments 1