Bihar Politics: बिहार के गया में एनडीए की सरकार बनने के बाद डॉ संतोष कुमार सुमन को मंत्री का शपथ लेने के बाद पहली बार अपने गोदावरी आवास पर पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल-नगाड़े के साथ भव्य तरीके से जोरदार स्वागत किया गया।
Bihar Politics
इस दौरान मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन को चाहने वाले लोगों और कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर पटाखे छोड़कर जश्न मनाया। (Bihar Politics) इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन बीजेपी और जदयू के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि एनडीए की सरकार में हमें काम करने का पुनः मौका मिला है और बिहार के हित में विकास के लिए जो भी हमसे बनेगा वह करेंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे। (Bihar Politics) उन्होंने कहा कि हम सभी का लक्ष्य बिहार को एक विकसित राज्य बनाना है। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
ज्ञात रहे मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री जितन राम मांझी के पुत्र है और ” हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा” का रास्ट्रीय अधकक्ष है ।









