Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा। इससे पहले सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने एक बार फिर बिना नाम लिये खेसारी लाल यादव पर करारा तंज कसा। (Bihar Politics) उन्होंने खेसारी लाल यादव का नाम लिये बगैर कहा कि तेजस्वी यादव को यह समझना चाहिए कि अश्लील गानों का उस्ताद उनके साथ ही घूमता है। यही नहीं भाजपा नेता ने खेसारी लाल पर भागने का भी आरोप लगाया।
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बिना नाम लिये कहा कि तेजस्वी यादव को यह जरूर समझना चाहिए कि अश्लील गानों का उस्ताद उनके साथ ही घूम रहा है। वह रोज़ अपने बयान पलटते रहते हैं। (Bihar Politics) उन्होंने कहा कि कभी वह कहते हैं कि उन्होंने सारे अश्लील गाने मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ और पवन सिंह से सीखे हैं। इस पर जब उनसे यह पूछा जाता है कि क्या वे इन सभी लोगों को फ़ॉलो करते हैं, तो वह तुरंत पलट जाते है और अपनी बात से इनकार कर देते हैं।
निरहुआ ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी किसी भी बात और बयान पर कायम नहीं रहते हैं। वह तो भागने की तैयारी कर रहे हैं। यह सारी बातें उनके बयानों से साफ़ झलकती है। भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने आगे कहा कि वह अभी भी अपने बयान पर क़ायम हैं। (Bihar Politics) राम मंदिर की जगह केवल राम मंदिर ही बनना चाहिए था। अयोध्या तो केवल झांकी है, अभी मथुरा-काशी बाकी है। हम हमेशा यही कहते रहेंगे।
निरहुआ ने कहा कि हम लोगों को शिक्षा, रोज़गार और सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही साथ अपने धर्म की भी बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी आजमगढ़ को कभी नहीं छोड़ा है। वह हमेशा आजमगढ़ के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। वहीं निरहुआ ने फिर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा है, उससे जाकर कहिए कि छपरा छोड़कर भागे नहीं।















