Hapur News: नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी का फुका पुतला, किया विरोध प्रदर्शन

Facebook
X
WhatsApp

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ में नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर शुक्रवार की सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। (Hapur News) कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते नेशनल हैराल्ड घोटाले के लिए राहुल गांधी का पुतला फूंका और सोनिया, राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के विरोध में नारे लगा कर अपना विरोध दर्ज किया।

image 190

Hapur News: जिला अध्यक्ष ने किया नेतृत्व

जिला अध्यक्ष दीपक भाटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ‘नेशनल हेराल्ड अखबार की आड़ में जो वित्तीय अनियमितताएं की हैं वह देश की जनता के साथ विश्वासघात है। (Hapur News) ईडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आने के बाद कांग्रेसियों की बौखलाहट है। इस प्रकार की धोखाधड़ी और भ्रष्‍टाचार को देश की जनता कभी सहन नहीं करेगी। भाजयुमो के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के संकल्प को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और कांग्रेस जैसी पार्टियों की देशविरोधी और भ्रष्ट मानसिकता को जनता के सामने उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

image 191

यह था पूरा प्रकरण

डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर केस में हुई थी जाँच शुरू। कांग्रेस पार्टी ने एजेएल को 90 करोड़ रुपये का लोन दिया। बाद में वाईआइएल ने इस कर्ज को मात्र 50 लाख रुपये में खरीद लिया और एजेएल की संपत्तियों दिल्ली का हेराल्ड हाउस पर कब्जा कर लिया। कांगेस नेताओं पर आरोप था कि यह लेन-देन धोखाधड़ी पूर्ण था और कांग्रेस ने गलत तरीके से एजेएल की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हथियाई गई। जब यह केस ईडी के पास गया था तो ईडी की चार्जशीट में राहुल, सोनिया गांधी समेत सैम पित्रोदा सहित कई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नाम आए। इसके बाद सोनिया और राहुल ने विरेाध प्रदर्शन कर देश में भ्रम फैलाया कि पीडिंत हैं जबकि वे वास्वत में आरोपी हैं। इसी संबध में ईडी ने समन भेजकर तलब किया। सोनिया और राहुल अपने घोटाले को छुपाने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज नगर कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहे पर राहुल गाँधी का पुतला फूंका है।

यह कार्यकर्ता रहें मौजूद

इस पुतला दहन में जिला उपाध्यक्ष मोहित पाल , जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गौर , जिला मंत्री राहुल पंडित , गन्ना चेयरमैन कुणाल चौधरी , नगर महामंत्री ऋतिक त्यागी , मंडल अध्यक्ष रोमी शर्मा , गोपाल खटीक , व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें