Chandauli: सैदूपुर चंदौली। चकिया से पीतपुर , मुबारकपुर, मगही, मलहर मूसाखांड जाने वाले मार्ग पर गंभीर स्थिति बन गई है। (Chandauli) भभौरा नाका से लगभग 3 किलोमीटर आगे नई बस्ती के पास मुख्य सड़क पर करीब 30 मीटर क्षेत्र में दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है।
स्थिति इतनी विकट है कि राहगीरों को यह पता ही नहीं चल पा रहा है कि सड़क पर पानी है या पानी में सड़क है। इस जलभराव के कारण प्रतिदिन आने-जाने वाले लोग पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़क से पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। (Chandauli) हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे बाइक, साइकिल और पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छात्र छात्राओं को हो रही जो इसी सड़क से सैकड़ों छात्र पढ़ने जाते है।
रोज होने वाली दुर्घटनाओं के बावजूद अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया है। स्थानीय निवासियों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है ताकि इस खतरनाक स्थिति से निजात मिल सके।
रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता















