Chadauli News: सेमरा गांव में मेटिस हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 85 ग्रामीणों की हुई जांच

Chadauli News
Facebook
X
WhatsApp

Chadauli News: नौगढ़ (चंदौली): स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को ग्रामीण क्षेत्रों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेटिस हॉस्पिटल, गोधना मोड़ (चंदौली) ने रविवार को सेमरा गांव के पंचायत भवन में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर ग्राम प्रधान गुरुप्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाइयों की सुविधा दी गई।

इस शिविर में कुल 85 ग्रामीणों ने पंजीकरण कराकर अपनी जांच कराई। डॉक्टर आशुतोष पांडेय और एस. के. सिंह की देखरेख में मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, कमर व जोड़ों का दर्द, माइग्रेन जैसी समस्याओं से पीड़ित पाए गए।

WhatsApp Image 2025 07 21 at 13.41.19

डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीजों को उनके लक्षणों के अनुसार दवा उपलब्ध कराई गई और साथ ही परहेज व स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह भी दी गई:

सर्दी-जुकाम व बुखार वालों को: गुनगुना पानी पीने, शरीर को गर्म रखने और नहाने के बाद सीधे ठंडी हवा में न जाने की सलाह दी गई।

माइग्रेन से पीड़ितों को: तेज धूप और तेज आवाजों से बचने, नींद पूरी करने, तनाव कम करने और खाली पेट न रहने की हिदायत दी गई।

बीपी और शुगर मरीजों को: अधिक नमक और चीनी से परहेज, तली-भुनी चीजों से दूरी, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और दवा नियमित लेने की सलाह दी गई।

WhatsApp Image 2025 07 21 at 13.41.18

Chadauli News: शिविर में मेटिस हॉस्पिटल की मार्केटिंग टीम की भी सक्रिय भूमिका रही। टीम में अमरेंद्र यादव, अजय राय, अजय यादव, अवधेश यादव और बृजेश चौहान शामिल थे, जिन्होंने आयोजन की समुचित व्यवस्था में सहयोग किया। इस आयोजन की ग्रामीणों ने सराहना की और ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को समय-समय पर आयोजित करने की मांग भी रखी, ताकि स्वास्थ्य सुविधाएं गांवों में सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।

रिपोर्ट : विशाल गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें