Chadauli News: मनरेगा विभाग में अधिकारी और क्षेत्र पंचायत की मिली भगत से भ्रष्टाचार की खुली पोल

Chadauli News:
Facebook
X
WhatsApp

Chadauli News: शहाबगंज जिले के शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा ठेकहा में मनरेगा योजना के तहत भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सरकारी योजनाओं की जमीन पर हकीकत जानने जब कैमरे की नजर गई, तो हकीकत चौंकाने वाली निकली। न तो श्रमिकों के हाथों में फावड़ा था, न कोई उपकरण, और न ही काम करने की कोई सक्रियता दिखी। सिर्फ तस्वीरों के माध्यम से कार्य की पूर्ति दर्शाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आशा देवी मेठ के पुत्र द्वारा फोटो खींचकर फर्जी उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजू सिद्दीकी भी मौजूद थे। आरोप है कि फोटो लेने का काम सुनियोजित तरीके से किया गया, ताकि मस्टररोल भरने में कोई दिक्कत न आए।

शाम 5 बजे, जब स्थानीय महिलाएं धान की रोपाई कर खेतों से लौट रही थीं, तब कुछ स्कूल के बच्चे भी उनके साथ दिखे। ये वही समय था जब “मनरेगा कार्य” की तस्वीरें ली जा रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब कुछ एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छात्रबली सिंह के संरक्षण में हो रहा है।

WhatsApp Image 2025 07 21 at 13.42.31 1

स्थानीय लोगों ने बताया कि “पूर्व में कराए गए कार्यों को नाम बदलकर फिर से दिखाया जा रहा है। फोटो एक जगह का होता है, और उपयोग दो-तीन अलग स्थानों के लिए किया जाता है।” सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कुछ मजदूरों के खाते में एक ही दिन दो बार मजदूरी की राशि भेजी जा रही है, जो सीधे तौर पर दुर्लभ मस्टररोल की धांधली की ओर इशारा करता है।

एडीओ (मनरेगा) की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है। खुद क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि का बयान है कि “मस्टररोल रात 8 बजे के बाद अपलोड होता है,” जो नियमों के विरुद्ध है।

सरकार एक ओर जहां मनरेगा जैसी योजनाओं के ज़रिए ग्रामीणों को रोजगार देने और पारदर्शिता लाने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी स्तर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

रिपोर्ट – मिथिलेश गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें